Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मीडिया का महा मनोरंजन- अंबानी के पीछे सुधीर चौधरी और वतन वापसी का इंतजार करता बीएसएफ जवान

मनीष दुबे-

मुंबई में मीडिया का भारी जमावड़ा है। देश विदेश की तमाम हस्तियां जुटी हैं। बहुत चौकस मनोरंजन किया जा रहा है। जो बीत गया उसे भूल जाना ही संसार का नियम होता है। यह मनोरंजन भी उसी भूलने-भुलाने की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा सकता है।

प्रसार भारती अपने ओटीटी प्लेटफार्म “Waves” के बैनर तले मुंबई में “विश्व दृश्य श्रव्य एवं मनोरंजन सम्मेलन (Waves Summit 2025)” मना रहा है। 1-4 मई तक कार्यक्रम चलेगा। अंबानी से लेकर हेमा, जयंत और अंबानी के ठीक पीछे सुधीर चौधरी एंटरटेनमेंट आयोजन में शामिल हैं। जैसा खबरों में तस्वीरें छपी हैं।

संयोग है या अमर उजाला का प्रयोग की पाक रेंजर्स की खबर मनोरंजन की इस न्यूज के ठीक बगल में पब्लिश की है। गिरफ्त में आए भारतीय बीएसएफ जवान की रिहाई के लिए आयोजित की गई फ्लैग मीटिंग बेनतीजा रही। अधिकारी अब दूसरी तीसरी मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पाक की तरफ से इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

खबर के अनुसार, रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा- अगले दशक में भारतीय मीडिया व मनोरंजन उद्योग तीन गुना बढ़कर 100 अरब डॉलर का होगा।

हालांकि- यहां सवाल यह भी होना चाहिए था कि, इस महा मनोरंजन का उद्घाटन करने वाले प्रधानमंत्री ने BSF जवान के लिए एक बार भी पाकिस्तान से पहल की क्या…? नहीं। उन्होंने तो अबतक अपने फौजी का नाम तक नहीं लिया है। जबकि वह बिरयानी खाने के लिए पाकिस्तान की तरफ अपना जहाज मुड़वा देते हैं।

हां, लेकिन प्रधानमंत्री जी के एक्स अकाउंट पर “Waves 25” के आयोजन की रंगारंग तस्वीरें जरूर लहलहाती मिल जाएंगी। ये सरकारी आयोजन है भाई- राजस्व मिलना है। जनता तो पैदा ही मरने के लिए होती है।

देखें आयोजन का दीदार करते पीएम का ट्वीट और अखबार में प्रकाशित खबर…

तस्वीर के कैप्शन में आगे की पंक्ति पर बैठे लोगों का नाम है पीछे झलक रहे सुधीर का नहीं

आयोजन और आने वाले देशी-विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन