Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आज ‘वर्ल्ड लीवर डे’ है : निपटने से बचना है तो भोजन में अदरक और लहसुन का इस्तेमाल बढ़ा दें!

World Liver Day 19 April : हर साल वल्ड लीवर डे पर लीवर से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरुक किया जाता है। लीवर मानव शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। लीवर शरीर से हानिकारक और विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह विटामिन, वसा जैसे अन्य पोषक तत्वों को पचाने में मदद करता है। खाने को पचाने के लिए पित्त और एंजाइम का उत्पादन भी लीवर ही करता है।

एक स्वस्थ जीवन के लिए लीवर का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान ही नहीं देते हैं। उनके खाने-पीने की आदतों के कारण लीवर ठीक से काम करना बंद कर देता है। साथ ही कई अन्य बीमारियों को भी जन्म देता है। लीवर के डैमेज होने के कारण पीलिया का खतरा बढ़ जाता है। पीलिया दूषित पानी, खराब खाना या वायरल इंफेक्शन के कारण होता है।

कई बार लीवर में वसा जमने लगता है, जिसे आम भाषा में फैटी लीवर भी कहा जाता है। डायबिटीज और हाई बल्ड प्रेशर के लोगों में लीवर की बीमारियां होना एक आम समस्या है। अगर लीवर का समय पर इलाज न किया जाए तो लीवर कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। लीवर की बीमारी के लक्षणों में बेवजह वजन का घटना, पीलिया होना, भूख न लगना, पाचन में समस्या होना, थकान महसूस करना, बार-बार उल्टी आना आदि शामिल हैं।

बेहतर होगा कि लोग समय-समय पर जांच करवाते रहें ताकि बीमारी से बचा जा सके और बीमारी हो जाने पर सही समय पर इसका इलाज हो सके।

वरिष्ठ डॉक्टर रवींदर पाल सिंह का कहना है कि हमारे लीवर के डिटॉक्सीफिकेशन के लिए हमें वसामुक्त या बिना चिकनाई वाला भोजन करना चाहिए. कॉलेस्ट्रोल एक ऐसा वसा है, जिसे हमारा लीवर संश्लेशित करता है और इसके बाद हमारा शरीर इसे ऊर्जा के स्रोत के रूप में काम लेता है. ऐसे में यह हमारे भोजन का अहम हिस्सा तो है, लेकिन हमें अधिक कॉलेस्ट्रोल वाला भोजन करने से बचना चाहिए. अधिक कॉलेस्ट्रोल वाले भोजन में हम लाल मांस, अधिक चिकनाई वाला भोजन, शक्कर, नमक आदि शामिल करते है.

अधिक कॉलेस्ट्रॉल वाला भोजन करने से लीवर के कई तरह के रोग हो सकते हैं, जैसे लीवर का मोटापन जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली बीमारियों में से एक है. हमें अधिक कॉलेस्ट्रॉल वाले भोजन के बजाए रेशेदार सब्जियां और अनाज का उपयोग करना चाहिए.

डॉ. रवींदर पाल सिंह के अनुसार श्आज के समय में लोग धूम्रपान, शराब, तलीभुनी चीजों, जंक फूड, धूम्रपान, खट्टी चीजों का सेवन अधिक करने लगे हैं जिसके कारण लीवर को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है। गलत खानपान के चलते कई बड़ी बीमारियों का समना करना पड़ता है जैसे कि पीलिया, फैटी लीवर, लीवर कैंसर आदि। लीवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि स्वस्थ जीवनशैली के साथ ही खान-पान भी अच्छा हो। नाश्ता जरूर करें, देर से सोना और देर से उठना बंद करें। प्रोटीन की अधिकता वाला भोजन करें। शराब के अत्यधिक सेवन से बचें। प्रोसेस्ड या डिब्बाबंद भोजन के प्रयोग से बचें। सुबह के समय पेशाब जरूर करें आदि। भोजन में सलाद के अलावा हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। लहसुन और अदरक के नियमित प्रयोग से लीवर की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। नियमित रूप से ताजे फल खाने चाहिए और शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन