Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘व्यापमं’ पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजनाथ की आपात बैठक, शाम को राष्ट्रपति से मिलेंगे, रामनरेश का इस्तीफा संभव

नई दिल्ली : व्यापमं घोटाले में गवर्नर रामनरेश यादव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इमरजेंसी बैठक कर रहे हैं। इसमें गवर्नर के भविष्‍य को लेकर फैसला हो सकता है। किसी इस तरह के निर्णय पर अंतिम मुहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश से लौटने के बाद अगले हफ्ते हो सकती है। आज शाम 6 बजे गृह मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। व्यापमं घोटाले मे यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। केंद्र सरकार राज्यपाल रामनरेश यादव को आज सुप्रीम कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद इस्तीफा देने को कह सकती है। 

उधर, दिल्‍ली में बुधवार देर रात अनंत कुमार ने अपने घर पर मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की। मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार चौहान को भी इस बैठक के लिए बुलाया गया। चौहान पुणे में थे। वे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, शिवराज ने व्यापमं मामले में अपनी सरकार का पक्ष रखा। चर्चा यह भी है कि मध्य प्रदेश के कई मंत्री इस दौरान दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और सीनियर नेताओं के संपर्क में हैं।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि मोदी सीएम शिवराज सिंह चौहान और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी काफी नाराज हैं। मोदी के ऑर्डर पर ही अब इस मामले की जांच पड़ताल की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को सौंपी गई है। 

सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से व्यापमं मामले को लेकर मीडिया में खबरें चल रही हैं उससे पार्टी की इमेज का बंटाढार हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी एमपी सरकार को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं। सीएम चौहान ने इस मामले में एक्शन लेने में काफी देर कर दी। मोदी इसी से नाराज हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार अक्षय सिंह की मौत पर जो बयान दिया उससे भी मोदी बेहद नाराज हैं। 

उधर, बताते हैं कि व्यापमं घोटाले के चर्चा में आने के बाद प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सर्वे करा रहा है। संघ के कुछ सीनियर लोग भाजपा और अन्य संगठनों के लोगों से पूरे मामले पर उनकी राय ले रहे हैं। इसके अलावा एक टीम सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर पोस्ट पर भी नजर रखे हुए है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भोपाल आकर इस सर्वे का फीडबैक लेंगे। भागवत की मौजूदगी में रविवार को संघ की बैठक होगी। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन