Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हर्निया की रोबोटिक सर्जरी कराने गए युवक की यशोदा अस्पताल में आंत कटने से मौत!

गाजियाबाद : कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में हर्निया की रोबोटिक सर्जरी के दौरान उज्ज्वल चौधरी नामक युवक की आंत कटने से तबीयत बिगड़ गई। दोबारा ऑपरेशन के बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

आक्रोशित परिजन अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं और पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।


लोकेश राय-

ये उज्ज्वल की फोटो है जो हर्निया का रोबोटिक ऑपरेशन कराने के लिए कौशांबी यशोदा अस्पताल में भर्ती हुआ था, डॉक्टर पंकज सिन्हा ने ऑपरेशन के दौरान आंत कट गई जिसे डॉक्टर ने ठीक करने का दावा भी किया था।

दो दिन बाद पेट में इन्फेक्शन फैलने पर दूसरा ऑपरेशन 3 दिन बाद किया गया, 2 जून की सुबह उज्ज्वल की मौत हो गई, परिवार अस्पताल में धरने पर है। जमकर हंगामा काटा गया है, पुलिस को शिकायती तहरीर दी गई है। डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है।


ममता त्रिपाठी-

धरना वरना देने से कुछ नहीं होगा। कुछ दिन पहले ही यशोदा अस्पताल के चेयरमैन अरोरा जी मुख्यमंत्री से मिलकर आएं हैं।

ये तस्वीर फ़्रेम करवा कर टाँगी गई होगी अस्पताल में… पुलिस भी जूता उतार कर प्रवेश करेगी बिल्डिंग में…

वीडियो देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन