Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ और उनके ओएसडी बल्लू राय पर टिप्पणी करने पर पांच थानों में सात केस दर्ज!

अभिषेक उपाध्याय-

दैनिक जागरण में छपी ये ख़बर पढ़िए।

योगी आदित्यनाथ और उनके ओएसडी बल्लू राय पर टिप्पणी करने पर पांच थानों में दर्ज सात केस!!!!

योगी आदित्यनाथ पर हुई टिप्पणी को लेकर पुलिस यूं एक्शन में है जैसे द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पर्ल हार्बर के अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर जापानी बमवर्षक विमानों ने अचानक से हमला बोल दिया हो!!

इस दौर में आप मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी कर दीजिए।

आप ब्रजेश पाठक की प्रतिष्ठा का चीरहरण कर दीजिए।

आप केशव मौर्या के सम्मान की नदी पर अपशब्दों व गालियों का ओवरब्रिज बना दीजिए।

आप अखिलेश यादव के परिवार, उनकी पत्नी और बेटी तक पर अभद्र टिप्पणियों की अमेजन नदी बहा दीजिए।

पुलिस को वैसे ही फर्क नहीं पड़ता है जैसे कि अद्वैत की दीक्षा लेने के बाद आदि शंकराचार्य को संसारिक मोह माया से कोई फर्क नहीं पड़ता है!!

मगर आप योगी आदित्यनाथ की शान में गुस्ताखी करने के नाम पर एक शब्द भी लिखकर देखिए,

पुलिसिया कार्यवाही के ऐसे तेज़ धमाके शुरू होेंगे कि साल 1945 के परमाणु हमलों की मार से कांपते जापान के हिरोशिमा और नागासाकी जैसे शहर भी अपने कान बंद कर लेंगे!!!!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन