Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पीटीआई को दिया कवरेज का ठेका, देखें पत्र और स्वीकृत धनराशि

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूज़ एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के साथ 1.18 करोड़ रुपये का करार किया है। यह करार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग और कवरेज सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब मुख्यमंत्री और सरकार से जुड़े कार्यक्रमों की डिजिटल मीडिया कवरेज और लाइव स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी PTI को दी गई है।

साथ ही यह भी लिखा है कि अगर इसमें भी भविष्य में कोई संशोधन चाहिए होगा तो उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी अधिकृत होंगे। हालांकि, कार्य संतोषजनक पाए जाने की सूरत में दो वर्षों के सेवा विस्तार का अनुग्रह भी शामिल है।

यूपी सरकार के सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया 21 जनवरी 2025 का ये शासनादेश जिसके तहत पीटीआई को मुख्यमंत्री व सरकारी कवरेज के नाम पर एक साल के लिए एक करोड़ 18 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

देखें अनुबंध पत्र…

पीटीआई से पहले एएनआई को जाता था धन, नीचे पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन