Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

योगी राज में भी परीक्षा माफिया सरकार के नियंत्रण से बाहर है!

कृष्ण कांत-

आज एक मित्र ने पोस्ट डाली है जिसमें उनकी 13 साल की बेटी कह रही है कि पापा आपको याद है कि मैं कितना पढ़ती थी? कितनी किताबें खरीदती थी? हमारे स्कूल सिस्टम ने सब बर्बाद कर दिया है. आम तौर पर बच्चे पढ़ने से बचते हैं और माता पिता, टीचर, स्कूल सब उन्हें प्रेरित करते है. यहां पर यह हाल है कि बच्चे पढ़ना चाहते हैं लेकिन पिछले तीन साल से पूरी शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त चल रही है. यह सिस्टम इतना सढ़ चुका है कि इसमें एक 13 साल की बच्ची के बराबर भी समझ नहीं बची है.

योगी सरकार के शपथ ग्रहण करते ही इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया. इससे यह पता चलता है कि सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन परीक्षाओं में चल रहा भ्रष्टाचार जैसे का तैसा चल रहा है. उत्तर प्रदेश में पिछले सालों में जिस तरह से पेपर लीक हुए हैं उसे देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि परीक्षा माफिया सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं. पिछले लगभग 5 सालों में जितने पेपर लीक हुए हैं, उनका ठीक-ठीक हिसाब लगाना मुश्किल है, लेकिन जितने आंकड़े मिल रहे हैं, उस हिसाब से ही दर्जनों परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है.

पिछली बार सरकार बनते ही सबसे पहले दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. उसके बाद से यह अंतहीन सिलसिला लगातार चल रहा है.

2017 – दारोगा भर्ती परीक्षा
2018 – ट्यूबवेल ऑपरेटर
2018 – जूनियर आरक्षी पुलिस
2018 – ग्राम विकास अधिकारी
2018 – UPPCL जूनियर इंजीनियर परीक्षा
2018 – लोअर सबऑर्डिनेट
2018 – एसएसएससी
2018 – आरक्षी नागरिक पुलिस
2021 – पीईटी, बीएड संयुक्त परीक्षा
2021 – UPSSSC – PET
2021 – यूपी TET
2022 – 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा

पिछले चार सालों में बोर्ड परीक्षा पेपर लीक

2022 – 24 जिलों में इंटर का अंग्रेजी का पेपर लीक
2020 – बस्ती में 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर लीक
2020 – बस्ती में 12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर लीक
2020 – मऊ में फिजिक्स का प्रश्न पत्र लीक, 69 सेंटर पर परीक्षा रद्द
2020 – कौशांबी में 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक
2020 – 69000 शिक्षक भर्ती पेपर लीक
2018 – चंदौली में 12वीं का फिजिक्स का दोनों पेपर लीक, परीक्षा रद्द
2018 – महराजगंज में 10वीं का साइंस का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

सरकार चुनना आपका हक है. लेकिन क्या चुनी हुई सरकार को यह हक है कि वह आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद करे? सरकार कहती है कि हमने एक्शन लिया? यूपी टीईटी में 22 लाख छात्रों के साथ खिलवाड़ करने वाले भाजपा नेता के साथ क्या हुआ? बुलडोजर कहां गया? यह जो बुलडोजर पॉलिटिक्स हो रही है, यह आपके बच्चों का भविष्य रौंद रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन