Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

योगी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रोजेक्ट्स की सुनवाई बिल्कुल नहीं हो रही!

Ashwini Kumar Srivastava : भले ही राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्री होने के चलते मौजूदा केंद्र सरकार में बड़े ताकतवर नजर आते हों मगर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में अपने ही ड्रीम प्रोजेक्ट्स को लेकर उनकी सुनवाई इस सरकार में बिल्कुल नहीं हो रही। तभी तो रक्षा मंत्रालय का सहारा लेकर उन्हें कानपुर एक्सप्रेस वे को डिफेंस कोरिडोर में शामिल करके अपनी ही सरकार पर यह दबाव बनाना पड़ रहा है कि वह कानपुर एक्सप्रेस वे को जल्द से जल्द बनाए।

जबकि अभी कुछ माह पहले राजनाथ द्वारा कानपुर एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के बावजूद मोदी सरकार में सड़क निर्माण का जिम्मा संभालने वाले नितिन गड़करी ने राजनाथ के इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल रखा है।

सिर्फ कानपुर एक्सप्रेस वे ही नहीं, राजनाथ के एक और ड्रीम प्रोजेक्ट आउटर रिंग रोड के निर्माण का भी उनकी ही सरकार ने इतना बुरा हाल कर रखा है कि लगता ही नहीं है कि अगले तीन साल में यह रोड लखनऊ वालों को राजनाथ सिंह दे पाएंगे। जबकि इस आउटर रिंग रोड को राजनाथ 2019 के चुनाव से पहले ही लखनऊ वालों को भेंट करना चाहते थे।

बहरहाल, इस सरकार में अपनी उपेक्षा और शक्तिहीनता को भांपते हुए राजनाथ सिंह ने अब अपने रक्षा मंत्रालय का इस्तेमाल करके लखनऊ वालों को कानपुर एक्सप्रेस वे की सौगात दिलवाने की जो नई जुगत लगाई है, वह गडकरी को इस एक्सप्रेस वे को जल्द से जल्द बनाने के लिए मजबूर कर भी पाती है या नहीं, यह भी जल्द ही पता लग ही जाएगा…

पूर्व पत्रकार और बिल्डर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Bhanu

    January 12, 2020 at 8:44 am

    You are Right

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन