Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

हरियाणा के सोनीपत में ब्लैकमेल करके वसूली करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार!

हरियाणा के Sonipat में पुलिस ने एक ब्लैकमेलर यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को खबर चलाने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था। सेक्टर-14 निवासी युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान विशाल वशिष्ठ के रूप में हुई है, जो “स्वर्ण पत्र” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करता था। आरोप है कि उसने एक युवक से पांच लाख रुपये की मांग की थी और दबाव बनाकर उससे 50 हजार रुपये अपने खाते में भी ट्रांसफर करवा लिए।

शिकायतकर्ता साहिल ने बताया कि आपसी विवाद के बाद आरोपी लगातार उस पर पैसे देने का दबाव बना रहा था और खबर चलाने की धमकी दे रहा था। मामले की शिकायत मिलते ही Haryana Police के सेक्टर-27 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सवित कुमार के मुताबिक, आरोपी लोगों को डराकर पैसे वसूलने का काम करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन