Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

दंगा भड़काने वाला वीडियो क्लिप फैलाने का काम तो जुबैर ने भी किया!

रंगनाथ सिंह-

ओम थानवी लिखते हैं- “….लेकिन एक नृशंस आतंकी हत्या और उसके बाद हत्यारों की कायराना धमकी के वीडियो क्लिप कुछ लोग सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़ कर साझा क्यों कर रहे हैं? समुदायों में वैमनस्य इसी तरह बढ़ता है; दंगे ऐसे ही भड़कते हैं।”

इस मामले में मेरा साफ़ मत है कि वीडियो क्लिप बढ़ चढ़ कर साझा करने का काम तो जुबैर ने भी किया। उसने इंग्लिश न्यूज चैनल पर हुई बहस का एक टुकड़ा सोशलमीडिया पर यह कहकर शेयर किया कि इसमें इस्लाम के पैगम्बर मोहम्मद का अपमान किया गया है और इससे दंगा हो सकता है।

अन्य लोगों ने उसका ट्वीट आगे बढ़ाया और आँख मूँदकर कहा कि उस वीडियो में पैगम्बर मोहम्मद का अपमान हुआ है। वरना भारतीय टीवी पर क्या-क्या नहीं होता है। मसला यही है कि किस वीडियो क्लिप का कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन