Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

बारहवी विकास संवाद मीडिया फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 फरवरी अंतिम तिथि

​भोपाल। विकास और जनसरोकार के मुद्दों पर मध्यप्रदेश में काम कर रहे पत्रकारों को  दी जाने वाली विकास संवाद मीडिया लेखन और शोध फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है. फैलोशिप के बारहवें साल में  पोषण और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता विषय पर पांच पत्रकारों का चयन किया जायेगा। चार विषय किसी वंचित, उपेक्षित या हाशिये के समाज की पोषण की सुरक्षा और कुपोषण विषय पर केन्द्रित होंगे। एक विषय शिक्षा की स्थिति और उसकी गुणवत्ता पर केंद्रित होगा. इच्छुक पत्रकार 20 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।

पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकारों की एक चयन समिति करेगी। समिति में वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश उपाध्याय, सुश्री अन्नू आनंद, सुश्री श्रावणी सरकार, श्री अरुण त्रिपाठी, रिचर्ड महापात्र तथा ज्यूरी सदस्य सचिव राकेश दीवान शामिल होंगे। फैलोशिप के दौरान पत्रकार को सम्बंधित विषय पर 10 समाचार  आलेख प्रकाशित करवाने होंगे। इनमें नीतिगत मुद्दों पर 3 विस्तृत आलेख 1500 शब्दों में होना अनिवार्य है। फैलोशिप की समाप्ति पर 10,000 शब्दों का एक विस्तृत आलेख/ रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। फैलोशिप के दौरान चयनित पत्रकारों को कुल 84,000 रुपए की सम्मान निधि शोध कार्य और लेखन के लिए दी जायेगी। फैलोशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र विकास संवाद, ई-7/226, प्रथम तल, धनवंतरी काम्प्लेक्स, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, भोपाल ( फोन-0755-4252789) से भी लिए जा सकते हैं। आवेदन फार्म और प्रपत्र विकास संवाद की वेबसाइट www.mediaforrights.org से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। 

प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन