Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

उपजा अयोध्या इकाई ने सम्मान समारोह आयोजित किया, देखें कौन कौन हुआ सम्मानित

अयोध्या। यूपी जर्नलिस्टस एसोसिएशन अयोध्या इकाई के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपजा संगठन द्वारा बनाई गई कमेटी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी द्वारा पत्रकार गौरव के सम्मान से उप निदेशक सूचना डॉ मुरलीधर सिंह , चिकित्सा भूषण सम्मान से राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा व आर पी पांडेय वैद्य तो सजग प्रहरी के सम्मान से सीओ सदर डॉ राजेश तिवारी व सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया।

प्रसिद्ध समाजसेवी हनुमान सोनी को संगठन द्वारा समाज रत्न के सम्मान से नवाजा गया।

उपजा संगठन ने शूटिंग के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली टीम के कोच शनि कुमार वर्मा व उनकी टीम के डा0 डी आर भुवन महिला कांस्टेबल नीलू शर्मा पीयूष सिंह उपनिरीक्षक नेहा इसरार अजीत पासवान पीयूष सिंह ध्रुव सिंह अनुराधा विजेंद्र कुमार वंशिका चौधरी सहित पूरी टीम को भी सम्मानित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष रतन दीक्षित थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि थे तपस्वी पीठाधीश्वर जगत गुरु परमहंस आचार्य। समारोह को सीओ सदर डा0 राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे उपजा अयोध्या इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने मुख्य अतिथि रतन दीक्षित व विशिष्ट अतिथियों श्री राम जन्म भूमि न्यास के सदस्य महंत दिनेंद्र दास , जगत गुरु परमहंसाचार्य , डॉक्टर भरत दास व प्रांतीय संगठन मंत्री संतोष भगवन का माला पहना कर स्वागत किया।

समारोह का संचालन जिला महामंत्री डीके तिवारी ने किया ।

समारोह में प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी उपजा संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष राकेश बैद अजय श्रीवास्तव संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव के अलावा सुरजीत वर्मा उदयन आर्य पूजा राव महेंद्र कुमार उपाध्याय आकाश सोनी सोनू चौधरी प्रमोद पांडे परमजीत कौर ज्योति जायसवाल आशुतोष श्रीवास्तव अंकुर पांडे रूबी सोनी कपिल तिवारी स्कंद दास सूरज कुमार राम प्रकाश तिवारी मिशन खान आकाश सोनकर महंत चतुर्भुज दास मनोज कुमार मिश्रा पवन पांडे प्रोफेसर डॉक्टर डीके सिंह ओम प्रकाश श्रीवास्तव नीलम सिंह मोहम्मद जसीम मनोज कुमार दुबे मनोज कुमार गुप्ता पीयूष कुमार सिंह उमेश गुप्ता शेषमणि पांडे दिनेश तिवारी धर्मेंद्र चौरसिया अजय कुमार निर्मल पांडे अशोक तिवारी राजेश सिंह मानव विनय गुप्ता रवि मौर्य अखंड प्रताप सिंह संतोष पांडे सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन