Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ताज प्रेस क्लब आगरा परिसर में कटा बकरा!

बना नॉनवेज, पत्रकारों में फैला आक्रोश 

आगर : आगरा ताज प्रेस क्लब का चुनाव 13 नवंबर 2022 को संपन्न हुआ था जिसमें नई कार्यकारिणी चुनकर तैयार हुई। ताज प्रेस क्लब का चुनाव 12 वर्ष बाद हुआ। आगरा के पत्रकार साथियों ने इस चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कि प्रेस क्लब की दिशा एवं दशा में नई कार्यकारिणी सुधार करेगी। लेकिन हो इसका विपरीत रहा है।

ताज प्रेस क्लब परिसर को बिना कार्यकारणी अनुमति के शादी के लिए आवंटित कर दिया गया। इस शादी में प्रेस क्लब परिसर में बकरा काटा गया। खुले में मटन रखा गया। ऐसा किसकी परमिशन से हुआ, यह एक सोचनीय प्रश्न है।

नई कार्यकारिणी को यह चिंतन करना आवश्यक है कि वह प्रेस क्लब के भले के लिए बेहतरीन उपाय करें। आगरा के पत्रकार साथियों में इस तरह से वैवाहिक कार्यक्रम के लिए क्लब परिसर देने को लेकर आक्रोश है जहां बकरा काटा जा रहा है, मटन रखा हुआ है। पत्रकार जानना चाहते हैं यह किसकी सहमति से हो रहा है।

देखें संबंधित वीडियो- https://fb.watch/hhoEnbqf8o/

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन