Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दीपक चौरसिया आज से ‘भारत एक्सप्रेस’ के साथ!

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने आज नए लाँच होने वाले न्यूज़ चैनल भारत एक्सप्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत कर दी है। न्यूज़ नेशन से कार्यमुक्त होने के बाद दीपक लंबे समय से ब्रेक लिए हुए थे। अब वे भारत एक्सप्रेस चैनल की स्क्रीन पर नज़र आएँगे।

दीपक चौरसिया ने आज भारत एक्सप्रेस चैनल पहुँच कर अपना दायित्व सम्भाल लिया है। इस मौक़े पर ग्रुप फोटोग्राफ़ी भी हुई। बताया जाता है कि उनका पद कंसल्टिंग एडिटर का है। दीपक ने अपनी ज्वाइनिंग की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जानने चाहने वालों के साथ शेयर की है।

नए सफ़र पर निकल रहा हूँ, भारत एक्सप्रेस के साथ पत्रकारिता जगत में नया मुक़ाम हासिल करने। फिर से आपका दीपक अपने असली रूप में, उसी तेवर के साथ दिल से आपसे जुड़ेगा। आप सबकी मंगलकामनाएँ मिले। आप सबका अब तक के सफ़र का साथी बने रहने के लिए हार्दिक आभार। -दीपक चौरसिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Prakash Chandra

    December 17, 2022 at 6:55 am

    दीपक जी के हावभाव से बहुत निराशा झलक रही है उनके सभी साथी आत्मविश्वास से लबरेज हैं सिर्फ वो बुझे बुझे से हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन