Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महिला कांस्टेबलों के डांस का वीडियो बनाने वाले एबीपी न्यूज के पत्रकार पर मुकदमा

कुशीनगर पुलिस ने ABP NEWS के पत्रकार अखिलेश तिवारी पर FIR दर्ज किया है…कुशीनगर जिले के ABP news और ABP Ganga के पत्रकार अखिलेश तिवारी के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने धारा 469, 354 ग, 509, 72 धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर लिया है ये.

पत्रकार अखिलेश तिवारी ने तरया सुजान थाने की महिला कॉन्स्टेबलों का वीडियो बना लिया. ये महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी के बाद अपनी महिला कॉन्स्टेबल के बर्थडे में शामिल हुईं और डांस किया.

आरोप है कि पत्रकार अखिलेश तिवारी द्वारा छुपकर वीडियो बनाया गया और वायरल कर दिया गया. ट्वीटर और facebook पर ये डांस वीडियो देखकर महिला सिपाहियों ने कहा कि वे उस रात ड्यूटी पर नहीं थीं बल्कि वे अपनी सहेली के जन्मदिन के मौके पर रात में कमरे में एकत्र हुईं और बर्थडे मनाया, साथ ही डांस किया. महिला कॉन्स्टेबलो का कहना है कि हम महिलाओं का पर्सनल वीडियो वायरल करके हमलोग का लोक लज्जा भंग किया गया है.

देखें एफआईआर की कॉपी-

महिला कांस्टेबल ने एबीपी के पत्रकार पर दर्ज कराया एफआईआर… कुशीनगर जिले के पत्रकार पर तरया सुजान थाने में एफआईआर दर्ज… कुशीनगर से एबीपी न्यूज के पत्रकार अखिलेश तिवारी पर महिला कांस्टेबल ने दर्ज कराया एफआईआर… महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी ने थाने में तहरीर देते हुए लिखा कि ड्यूटी के बाद बंद कमरे में हम सब जन्मदिन मना रहे थे और भोजपुरी गाने पर नृत्य कर रहे थे। अखिलेश तिवारी पत्रकार द्वारा लुक छिपकर वीडियो बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इससे हम लोगों की लज्जा को ठेस पहुंची है तथा हम लोगों के निजी जीवन की चीजें सार्वजनिक हुई हैं जबकि हमलोग अपने व्यक्तिगत निजी क्षणों में थे, शासकीय ड्यूटी पर नहीं थे। इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक करवाई करने की कृपा करें।

महिला कांस्टेबल की तहरीर के बाद तरया सुजान थाने में आईपीसी की धारा 469, 354ग, 509, 72 में मुकदमा दर्ज हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन