Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नए संपादक के निर्देशों की अनदेखी कर लड़ गए चुनाव लेकिन हार गए, अब नौकरी पर संकट

रमेश अग्रवाल सातवीं बार अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए

अजमेर के पत्रकारों द्वारा गठित किए गए अजयमेरु प्रेस क्लब के वार्षिक चुनावों में भास्कर के पत्रकार प्रताप सनकत की स्थिति माया मिली न राम वाली हो गई है। दैनिक भास्कर अजमेर के संपादक आनंद ठाकुर ने दैनिक भास्कर की पॉलिसी के तहत चुनाव न लड़ने की सलाह दैनिक भास्कर के पत्रकार प्रताप सनकत को दी थी पर प्रताप चुनाव लड़ गए और हार गए। अब उन्हें कार्रवाई का डर सता रहा है।

ज्ञात हो कि आनंद ठाकुर से ठीक पहले रमेश अग्रवाल दैनिक भास्कर अजमेर के संपादक हुआ करते थे। अक्टूबर माह में भास्कर प्रबंधन ने बुजुर्ग डॉ अग्रवाल को संपादक पद से हटाते हुए उन्हें सलाहकार नियुक्त कर दिया और उनके स्थान पर आनंद ठाकुर को संपादक बना दिया। आनंद ठाकुर का सख्त रवैया भास्कर के मालिकों को पसंद है।

ठाकुर ने संपादक पद संभालते ही अजय मेरु प्रेस क्लब की प्रतिदिन छपने वाली खबरों को बंद करा दिया और सभी पत्रकारों को बता दिया कि वे लोग प्रेस क्लब के सदस्य तो रहें लेकिन प्रेस क्लब की गतिविधियों जैसे चुनाव आदि में हिस्सा ना लें। लेकिन दैनिक भास्कर में कार्यरत प्रताप सिंह जिन्हें लगभग 1 वर्ष बाद रिटायर होना है, ने स्थानीय संपादक की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए डॉ रमेश अग्रवाल के साथ खड़े होना पसंद किया।

प्रताप सिंह ने अजयमेरु प्रेस क्लब के 25 दिसंबर को हुए चुनाव में महासचिव पद पर चुनाव लड़ा। यह बात अलग रही कि सनकत युवा पत्रकारों के लीडर नवाब हिदायत उल्ला के प्रत्याशी आनंद शर्मा से 4 वोटों से चुनाव हार गए। प्रताप को 38 और नवाब गुट के शर्मा को 42 वोट प्राप्त हुए।

अजयमेरू प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर दैनिक भास्कर के सलाहकार डॉ रमेश अग्रवाल चुनाव जीत गए। उनके सामने खड़े हुए युवा पत्रकार नवाब हिदायत उल्ला को उन्होंने हरा दिया। लेकिन भास्कर के स्थानीय संपादक आनंद ठाकुर ने अग्रवाल की जीत को भास्कर में वह सम्मान नहीं दिया जो कि मिलता आया था।

दैनिक भास्कर में छपी खबर

अब शहर में इस बात की चर्चा है कि अग्रवाल ने अपने चुनाव को जीतने के लिए प्रताप सनकत की नौकरी को दांव पर लगा दिया। भास्कर के नाम से अग्रवाल ने वोट तो प्राप्त कर लिए लेकिन अब प्रताप को भास्कर प्रबंधन की ओर से दिए गए नोटिस और कार्रवाई का डर सता रहा है

ज्ञात हो कि प्रताप सनकत ने दैनिक भास्कर के पूर्व स्थानीय संपादक व वर्तमान सलाहकार रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में अजयमेरु प्रेस क्लब के महासचिव पद पर चुनाव लड़ा और हार गए। प्रताप पूर्व में प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं। अजयमेरू प्रेस क्लब का गठन करने में डॉ रमेश अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्षों तक अजमेर संस्करण के संपादक रहने के कारण डॉ अग्रवाल की पकड़ मजबूत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन