Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पब्लिक एप में चल रही छंटनी, अगले आदेश तक ‘डाऊट साल्व’ करने की व्यवस्था बंद!

दिसंबर से पब्लिक एप में अंदरखाने लोगों को निकाला जा रहा है। लोगों को छोटी छोटी गलती के लिए टारगेट किया जा रहा है। पहले 150 खबरें पब्लिश करने का टारगेट दिया था। अब बढ़ाकर 175 अनिवार्य कर दिया है। बृहस्पतिवर को किसी की छुट्टी नहीं रहती। उस दिन 150 खबरों का टारगेट जबकि खबर बहुत कम आती हैं। टारगेट पूरा न करने पर आपको सीनियर टीम को मेल कर सूचित करना होगा।

साथ ही किसी भी खबर में संशय होने पर सीनियर टीम से बातचीत करने पर संशय दूर होता था लेकिन अब सीनियर टीम को भी जनरल मैनेजर नवीन शर्मा के अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। अब आप सोच सकते हैं कैसे ज्यादा खबरें पब्लिश करने का दबाव है जिस पर कोई उन्हें अब बताने वाला नहीं है एवं रोज लोगों को निकाला जा रहा है। 

आप स्क्रीनशॉट्स देखिए। कैसे रोज लोगों पर दबाव बनाकर निकाला जा रहा है। कई को रिमूव किया गया ऑफिशियल ग्रुप्स से तो कई से लेफ्ट करवाया गया। संस्थान छोड़ने वाले लोगों ने दबे स्वर में कहा कि कोरोना की दस्तक फिर देश में है और हम 20-25 हजार की नौकरी करने वाले लोगों को गाजर मूली की तरह छांटा जा रहा है।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन