Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सहारा के निदेशकों की गिरफ्तारी शुरू, देखें कौन चढ़ा हत्थे!

जनता के अरबों रुपये हड़पने वाले सहारा ग्रुप के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं, ऐसा लगता है. हालांकि सहारा प्रबंधन में हर मुश्किल को मैनेज करने की अदभुत लोच है. इसलिए फाइनली कुछ कहा नहीं जा सकता है. लेकिन निवेशकों के लिए गुड न्यूज ये है कि उनके पैसे हड़पने वाले सहारा ग्रुप के निदेशकों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है. फिलहाल सहारा इंडिया के डायरेक्टर करुणेश अवस्थी को मध्य प्रदेश की पुलिस ने पकड़ा है.

मुरैना में सहारा इंडिया ने 92500 लोगों से पैसे डबल करने के नाम पर 220 करोड़ रुपये हड़पे हैं. पकड़े गए आरोपी पर मुरैना में गबन के कुल आठ केस हैं. आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद मुरैना ले जाया गया और न्यायालय में पेश किया गया जहां से 15 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

सहारा इंडिया के डायरेक्टर करुणेश अवस्थी को पकड़ने के लिए मुरैना से सब इंसपेक्टर पवन भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को लखनऊ भेजा गया था. पुलिस की स्पेशल टीम ने लखनऊ में तीन दिन तक आरोपी डायरेक्टर करुणेश अवस्थी का पता लगाती रही. करुणेश अवस्थी गिरफ्तारी से बचने के लिए स्मार्ट फोन की जगह पुराने दौर वाला बिना इंटरनेट का नार्मल 2जी मोबाइल फोन यूज करता था. इसलिए पुलिस टीम लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही थी. इसके बाद पुलिस टीम ने निवास का पता लगाकर आरोपी के आने-जाने पर कई दिन तक नजर रखी.

पुलिस को पता चला कि आरोपी करुणेश अवस्थी लखनऊ से नई दिल्ली फ्लाइट से जाने वाला है. पुलिस टीम उसका पीछा करते लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डा पहुंची. पुलिस पार्टी ने जब तक एयरपोर्ट में प्रवेश किया तब तक फ्लाइट उड़ चुकी थी. इसके बाद पुलिस टीम ने नई दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मदद लेकर एयरपोर्ट पर आरोपी को कस्टडी में लिया. इसके लिए सीआईएसएफ की भी मदद ली गई.

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जब सहारा डायरेक्टर करुणेश अवस्थी को सीआईएसएफ से अपनी कस्टडी में लिया तो आरोपी करुणेश ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कहा कि उसे अवैध तरीके से पकड़ा जा रहा है, उसकी बात गृहमंत्री या डीजीपी से कराओ.

सहारा इंडिया के खिलाफ मुरैना जिले के पांच थानों में 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. सहारा के निवेशक आठ महीने से आंदोलनरत हैं. निवेशक भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सहारा प्रबंधकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं. निवेशकों का अरबों रुपए सहारा के खातों में जमा है, जो दिया नहीं जा रहा है.

पूरा प्रकरण जानने के लिए ये वीडियो देखें-

ये भी पढ़ें-

सीतापुर में सहारा के निवेशकों का धरना पांचवें दिन भी जारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन