Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बीबीसी मुद्दे पर ब्रिटिश विदेश मंत्री को भारतीय विदेश मंत्री ने दिया करारा जवाब!

निशीथ जोशी-

बेचारे बीबीसी की वकालत करने वाले सोशल मीडिया के ब्रिटिश मानस के पैरोकार भारत के विदेश मंत्री की दो टूक देख पढ़ सुन कर सन्निपात की अवस्था को प्राप्त हो रहे हैं।

ब्रिटिश विदेश मंत्री क्लेवरली से भारत के विदेश मंत्री जय शंकर ने कहा कि भारत में काम करने वाली सभी संस्थाओं को हर हाल में देश के कानून का पालन करना ही पड़ेगा।


क्लेवरली ने बीबीसी पर आय कर विभाग पर सर्वे का मुद्दा उठाया था तो उनको खरी खरी सुनने को मिल गईं। क्लेवरली को यह भी बता दिया गया है कि बीबीबीसी ने आय कर कानून का उल्लंघन किया था।ऐसा मजबूत भारत ही चाहिए हमें।

एच आनंद शर्मा- यदि BBC ने गलत किया है तो अभी तक गिरफ्तारियां क्यों नहीं हुई?

निशीथ जोशी- तो चीनी कम्यूनिट पार्टी की तरह का एक्शन चाहते हैं आप। किसी को बात कहने, अपना पक्ष रखने और जांच पूरी होने के बिना सीधे जेल में बंद कर दें और मीडिया में खबरें भी नहीं आने दें। सोशल मीडिया जिस पर आप अपने मन की मनमानी लिख पढ़ लेते हैं को भी बैन कर दिया जाए। अरे भाई यह लोकतांत्रिक व्यवस्था है पूरा मौका दिया जाता है खुद को निर्दोष साबित करने का। जांच में जो साबित होगा उसके मुताबिक एक्शन भी होगा। देखते जाएं, ठंड रखें। जब ब्रिटेन के विदेश मंत्री को दो टूक खरी खरी कह दी गई तो बीबीसी और उसके प्रवक्ताओं को भी खरा खरा न्याय मिलना तय है। कानून अपने हिसाब से काम करता है भगवन।

इष्टदेव सांस्कृत्यायन- बीबीसी का जो भारत विरोधी दुष्प्रचार एजेंडा चल रहा है, वह भी सख्ती से बंद कराया जाना चाहिए। पत्रकारिता की आड़ में गृहयुद्ध फैलाने का उनका एजेंडा पूरी तरह ध्वस्त किया जाना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन