Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नई दुनिया अख़बार के संचालक और संपादक रहे अभय छजलानी का निधन!

राजू मिश्र-

इंदौर के गौरव, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी नहीं रहे। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। इंदौर में उनके नाम पर स्टेडियम अभय खेल प्रशाल है। विनम्र श्रद्धांजलि।


अनिल जैन-

वरिष्ठ पत्रकार और लंबे समय तक ‘नईदुनिया’ के संचालक-संपादक रहे अभय छजलानी अब नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 77 वर्षों से प्रकाशित रहे इस अखबार का उत्थान भी देखा और फिर अपने जीवन की सांध्य बेला में उसका पतन भी। मैंने उनके अखबार में दिल्ली में रहते हुए दो पारियों में, दो अलग-अलग प्रबंधन के तहत काम किया लेकिन तब तक अभय जी की भूमिका अखबार में खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद उनके साथ कई तरह की यादें जुड़ी हैं। अभय जी के निधन से मध्य प्रदेश की पत्रकारिता के एक अध्याय पर पूर्ण विराम लग गया। उनकी स्मृति को सादर प्रणाम।


देवेंद्र सुरजन-

इंदौर के गौरव, हस्तांतरण के पूर्व नईदुनिया इंदौर के भागीदार रहे, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी नहीं रहे। अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर होगा। लंबे समय से अस्वस्थ थे अभय जी।

खेल गतिविधियों में गहरी रुचि रखते थे अब्बू जी. इंदौर में बना इंडोर स्टेडियम “अभय प्रशाल” उनकी स्वच्छ पत्रकारिता और स्थापित पत्रकारीय मानदंडों की हमेशा याद दिलाता रहेगा.

इंदौर प्रेस क्लब टीम ने उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।


जिनेंद्र सुराना-

आदरणीय अभय छजलानी जी का आज सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। अभय जी के अनुज स्व. विमल जी छजलानी की पत्नी का भी आज तड़के 4 बजे भोपाल में उनकी बेटी के पास निधन हो गया। दोनों की शवयात्रा आज शाम 5 बजे उनके नईदुनिया परिसर स्थित निवास से निकलेगी। दोनों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। आदरणीय अभय जी के साथ की कई स्मृतियां हैं। करीब 11 साल उनके सानिध्य में नीमच में “नईदुनिया” के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन