Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भाजपा की प्रचार फैक्ट्री की अल्टन्यूज द्वारा की गई जाँच के बाद फेसबुक ने वेबसाइट के विज्ञापनों को हटा दिया!

फूंकने के लिए पैसा भाजपा के पास है, भ्रष्टाचार की जांच किसी और की चल रही है… तेलंगाना टुडे की खबर का वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया ये अनुवाद देखिए….

शुक्रवार, 14 अप्रैल 23, शाम 07:42 पर अद्यतन किया गया 

हैदराबाद : फेसबुक की मालकिन कंपनी, सोशल मेटावर्स कंपनी ‘मेटा’ ने उन प्रचार विज्ञापनों को हटा दिया है जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित फेसबुक पेज द्वारा पोस्ट किए जा रहे थे। यह तथ्य-जाँच एजेंसी अल्टन्यूज (AltNews) द्वारा इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट से सामने आया था। अल्टन्यूज के शोधकर्ता अभिषेक कुमार ने पाया था कि गैर-भाजपा दलों और नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार को बढ़ावा देने के लिए फेसबुक विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च किये जा रहे थे।

भाजपा की प्रचार फैक्ट्री की इस जांच में पता चला कि एक ही आईपी पते पर होस्ट की गई 23 वेबसाइट्स का एक नेटवर्क था जो फ़ेसबुक पेज से जुड़े थे और छद्म इकाइयों के रूप में काम कर रहे थे। दुष्प्रचार वाले विज्ञापनों को बढ़ावा दे रहे थे और इनपर करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा था। इसका मकसद गैर-भाजपा दलों और नेताओं पर हमला करना था। इन वेबसाइट्स में तेलंगानाआत्मगौरवम डॉट कॉम (telanganaatmagouravam.com) और फेसबुक पेज तेलंगाना आत्म गौरवम शामिल हैं। इसने तेलंगाना की बीआरएस सरकार पर हमला किया और तेलंगाना में विकास के संबंध में झूठ फैलाया। इस रिपोर्ट के बाद, अल्टन्यूज ने अभिषेक को जवाब दिया और विज्ञापनों को हटा दिया।

अल्ट न्यूज के अभिषेक ने कहा, “हमें मेटा से प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने हमारे हाइलाइट करने पर भाजपा की प्रचार फैक्ट्री के विज्ञापन हटा दिये।” उन्होंने कहा कि उन विज्ञापनों को अब मेटा एड लाइब्रेरी रिपोर्ट में एक नोटिस मिला है, जिसमें कहा गया है कि “हमने इस विज्ञापन को चलने के बाद हटा दिया क्योंकि डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) हमारे विज्ञापन मानकों का पालन नहीं करता है।”

अभिषेक ने कहा कि जांच के बाद, एक ही आईपी पते पर होस्ट की गई भाजपा का प्रचार करने वाली वेबसाइटें बंद हो गई थीं, लेकिन उनसे संबंधित नौ फेसबुक पेज अभी भी अस्वीकरण में वेबसाइट के नाम के साथ राजनीतिक विज्ञापन चला रहे थे। “हमने 6 अप्रैल को मेटा को इसकी सूचना दी और हमें आज प्रतिक्रिया मिली।” उन्होंने कहा कि ये पेज थे तेलंगाना आत्म गौरवम, फिर एक बार मोदी सरकार, पप्पू गप्पू, डिस्टॉय फरक शिवशाही परत, एमपी बोले फिर बीजेपी, इंडियन कंपास , मोदी साठे राजस्थान, महाठगबंधन और निर्ममता। 

इससे पहले, अल्ट न्यूज ने पाया था कि इन सभी वेबसाइट्स में एक ही इंटरफ़ेस, तीन तस्वीरों वाला होमपेज, फेसबुक पेज लिंक, डिस्क्लेमर और प्राइवेसी पॉलिसी पेज था। वेबसाइटों में झारखंड2019 डॉट कॉम (jharkhand2019.com); चोर मचाये शोर डॉट कॉम (chormachayeshor.com); घर घर रघुबर डॉट कॉम (ghargharraghubar.com); द फ्रसटेटेड बंगाली डॉट कॉम (thefrustratedbengali.com); फिर एकबार मोदी सरकार डॉट कॉम phirekbaarmodisarkar.com; मोदी संग नीतिश डॉट कॉम (modisangnitish.com) और कुछ अन्य का नाम था। 

‘ठग्स ऑफ झारखंड’ अगर हेमंत सोरेन, झामुमो और कांग्रेस पर हमला कर रहा था, वहीं ‘चोर मचाए शोर’ भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस पर हमला कर रहा था। ‘द फ्रसटेटेड बंगाली डॉट कॉम’ ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमला कर रहा था, जबकि ‘भक्त बुड़बक’ ने तेजस्वी यादव और राजद को निशाने पर लिया था। 

अंग्रेजी में मूल खबर का लिंक 

https://telanganatoday.com/altnews-probe-into-bjps-propaganda-factory-website-ads-taken-down-by-meta

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन