Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

करण थापर ने इंटरव्यू की विधा को एक नई ऊंचाई दी है!

पंकज मिश्रा-

करण थापर जिस दर्जे के इन्टरव्यूर है उसका कोई parallel अगर आजकल दुनिया में है तो वह सिर्फ मेहंदी हसन हैं जो इस समय USA के MSNBC में है पहले अल जज़ीरा में होते थे ( हो सकता है और भी हों मगर जितना मैंने देखा उसमें) |

भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में बतौर साक्षात्कारकर्ता उनका नाम सोने के अक्षरों में लिखा जाएगा| यही कारण है कि बहुत कम राजनीतिक हस्तियां उन्हें हां करती होंगी| FACTS पर जितनी मेहनत वो करते है वह लासानी है| वह सिर्फ भेदी और मारक प्रश्न ही नही करते, तिखार तिखार कर दोहरा दोहरा कर अगले का स्टैंड / स्टेटमेंट इतना ऑथेंटिक बना देते हैं कि कम से कम करण थापर के इंटरव्यू के बाद अगले के पास यह छूट नहीँ रह जाती कि वह यह कह सके कि मेरे जवाब को ठीक से नहीं पेश किया गया , या तोड़ा मरोड़ा गया , याकि मेरा मतलब वह नहीँ था ….

करण , अगले के जवाब या बयान, उसका मतलब, उसका प्रभाव सब सामने वाले को बार समझाते भी रहते हैं| भाषा में penetrative मगर बिल्कुल शालीनता से बात करते हैं| सामने वाले को पूरा मौका देते हैं| ब्रेकिंग न्यूज़ कैच करने की उत्तेजना नहीं दिखती मगर वह बखूबी समझते हैं कि सवाल और जवाब दोनों कितने गम्भीर और प्रभावी हैं।

करण ने इंटरव्यू की विधा को एक नई ऊंचाई दी है , पत्रकारिता पाठ्यक्रमो में उनके इंटरव्यूज़ को पढ़ाया जाना चाहिए| वह मेरे तईं एक लिविंग लीजेंड हैं|

देखें करण थापर का इस समय का चर्चित इंटरव्यू-

https://youtu.be/b8wmHUhLvOI

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन