Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अमित शाह के चक्कर में तेरह लोग मर गये!

शीतल पी सिंह-

महाराष्ट्र में ग़रीबों को एक सरकारी रैली में चिलचिलाती धूप में बटोर कर लाया गया । सभा के मुख्यअतिथि देश के गृहमंत्री अमित शाह थे । पानी की सुचारू व्यवस्था न होने से प्रचंड गर्मी के प्रकोप से क़रीब बारह लोगों की तो सभा मैदान में ही जान चली गई, पांच सौ से ज़्यादा हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराये गये हैं । दूसरे सैकड़ों की तादाद में लोगों को डीहाइड्रेशन का स्वउपचार करना कराना पड़ा।

हालाँकि मंच पर दर्जनों AC लगे हुए थे जिससे नेताओं को गर्मी का अहसास तक नहीं हुआ! सभा बीजेपी और उसकी वाली शिवसेना की सरकार ने बुलाई थी इसलिए नोएडा चैनलों की नज़र इतने बड़े हादसे पर ग़ायब मोड में है । यदि कोई विपक्षी सरकार होती तो उसकी चैनल दर चैनल चमड़ी उतारी जा रही होती !


गिरीश मालवीय-

इट्स हैप्पन ओनली इन इण्डिया… इंसान की जान की कीमत कितनी सस्ती है इस देश में… पूर्णतः सरकारी प्रोग्राम था महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था गृहमंत्री अमित शाह इस प्रोग्राम में मौजूद थे

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कायदे से यह इवेंट सुबह साढ़े दस बजे समाप्त हो जाना चाहिए था लेकिन यह प्रोग्राम दोपहर एक बजे तक चलता रहा।

भाषण देने वाले नेताओं के उपर तो शेड लगाया गया था कूलर भी चल रहे थे लेकिन जनता को धूप से बचाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। आग उगलती धूप में घंटों बिना पानी के 38 डिग्री टेंप्रेचर में लोग घंटो तक बैठे रहे और एक कर के गिरते रहे।

चूंकि अमित शाह का प्रोग्राम था इसलिए कार्यक्रम के लिए हजारों लोग आयोजन स्थल पर लाए गए। बताया जा रहा है कि आयोजन पर राज्य सरकार की तरफ से 14 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन पानी तक की व्यवस्था नहीं थी।

अभी तक 13 लोग तेज गर्मी और लू लगने से मर चुके हैं 19 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन