Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पटना में पारस अस्पताल ने पत्रकार की लाश को बंधक बनाया

अनूप नारायण सिंह-

एक बड़े पत्रकार की लाश पटना के एक बड़े हॉस्पिटल में पिछले 8 घंटे से बंधक पड़ी है। कहां हैं बिहार के पत्रकार संगठन। कहां हैं सोशल मीडिया के वीर। कहां हैं वे पत्रकार जिनकी पहुंच सत्ता के गलियारे से लेकर सियासत के उल्टा पलटी तक है।

सुनील सौरभ

वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार सुनील सौरभ का आज सुबह पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से भर्ती थे। छह लाख से ज्यादा की राशि हॉस्पिटल में जमा की गई थी। मौत के बाद अभी तक हॉस्पिटल प्रबंधन उनकी लाश उनके परिजनों को नहीं सौंपा है। 6 लाख देने के बाद भी इनका पार्थिव शरीर अस्पताल नहीं दे रहा है। अस्पताल की तरफ़ से 5.5 लाख और की माँग हो रही है।

सुबह 10 बजे से अस्पताल में ही है सुनील सौरभ का पार्थिव शरीर। परिजन असहाय बने रो रहे हैं। उन्हें बचाने का तो सौभाग्य नहीं मिल पाया। कम से कम उनके मरणोपरांत ही उनका मृत शरीर उनके परिवार को दिलवाने का संभवतः प्रयास किया जाय। बस यही एक आख़िरी उम्मीद है। पटना के पत्रकार मित्रों समाजसेवियों जागरूक नागरिकों से अपील है कि आगे आकर मृत पत्रकार के परिजनों की मदद करें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।

अपडेट- पारस अस्पताल ने पत्रकार सुनील सौरभ का शव परिजनो को सौंपा, साढ़े पांच लाख की राशि माफ की…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन