Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये कौन पागल आदमी यूट्यूब चैनलों की रेटिंग कर रहा है?

डाटा बीइंग्स नामक कोई कंपनी हिंदी यूट्यूब चैनलों की रेटिंग जारी कर रही है. मार्च 2023 की रेटिंग में बहुत सारी गड़बड़ियां हैं. इस रेटिंग में उपर साफ साफ लिखा गया है कि मेनस्ट्रीम मीडिया को एक्सक्लूड कर दिया गया है. यानि मेनस्ट्रीम मीडिया के यूट्यूब चैनलों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. लेकिन सबसे उपर नंबर एक पोजीशन पर मेनस्ट्रीम मीडिया का ही यूट्यूब चैनल है, डीबी लाइव. ये देशबंधु अखबार का यूट्यूब चैनल है. देशबंधु अखबार देश का बहुत पुराना अखबार है और यह मुख्यधारा का अखबार है. इसके यूट्यूब चैनल को इस रेटिंग में शामिल करना और फिर नंबर एक बता देना मूर्खतापूर्ण है और अपने ही बनाए नियमों के खिलाफ है.

दूसरे , इस रेटिंग में रवीश कुमार और 4पीएम वाले संजय शर्मा के यूट्यूब चैनलों को शामिल नहीं किया गया है.सोचिए, हिंदी यूट्यूब चैनलों की रेटिंग हो और इसमें रवीश का यूट्यूब चैनल शामिल न हो तो क्या रेटिंग का दायरा निष्पक्ष हो सकेगा?

यूट्यूब पर संजय शर्मा का 4पीएम चैनल गजब लोकप्रिय है. जिस लगन मेहनत अनुशासन से 4पीएम यूट्यूब चैनल का संचालन किया जाता है, वह अदभुत है. संजय शर्मा ने गणना करके बताया कि उनके चैनल की रेटिंग सत्यहिंदी के ठीक बाद है. पर उनके चैनल को रेटिंग में शामिल ही नहीं किया गया. यही नहीं, रवीश कुमार के चैनल को रेटिंग से बाहर रखा गया है.

तो कह सकते हैं कि किसी पागल टाइप आदमी ने ये रेटिंग का खेल खेला है जो बेहद बचकाना और आधा अधूरा है. इस रेटिंग पर भरोसा नहीं किया जा सकता. इस बंदे को रेटिंग से पहले जो रिसर्च करना चाहिए, वो नहीं किया है. इसलिए ये पूरा डाटा अविश्वसनीय और वाहियात है.

मूल खबर-

व्यूज के मामले में ध्रुव राठी से थोड़े ही पीछे हैं अजित अंजुम!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अजय

    April 24, 2023 at 12:33 am

    Really mad if doing rating for you tube.
    जब कोई काम नहीं है तो अपना वजूद बनाए रचने के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन