Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला के पत्रकार ने अदालत के अरेस्ट वारंट के बावजूद पुलिस कप्तान को दी विदाई

पलवल : अमर उजाला के पलवल जिले के पत्रकार अनूप पाराशर ने एक व्यक्ति से अलग-अलग बहानों से लाखों रुपये लिए। पीड़ित कोर्ट गया। आरोपी पत्रकार के खिलाफ पलवल जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी की है। इधर आरोपी पत्रकार ने एसपी राजेश दुग्गल की विदाई समारोह में शामिल होकर ये दिखाने की कोशिस की है कि उसकी पहुँच बहुत ऊपर तक है।

पीड़ित घनश्याम पुत्र दयाराम निवासी देव नगर पलवल ने बताया कि कई साल पहले उनकी अनूप पाराशर पुत्र अबोध पाराशर से जान पहचान हुई थी। अनूप पाराशर ने उनसे विज्ञापन में पैसा निवेश कर उन्हें दोगुना करने का झांसा देकर व अलग-अलग बहानों से कई बार में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। बार बार मांगने पर उन्हें तरह तरह से गुमराह करने लगा।

पीड़ित ने बताया कि बार बार पैसे मांगने पर आरोपी अनूप पाराशर ने उन्हें कई चेक दिए जो बैंक में लगाने पर बाउंस होते रहे। अपने पैसे डूबते देख न्याय के लिए अदालत का सहारा लिया। माननीय न्यायधीश विकास वर्मा की कोर्ट ने अभी कुछ दिन पहले मामले पर संज्ञान लेते हुए शहर थाना प्रभारी को आदेश जारी किए हैं कि उक्त आरोपी अनूप पाराशर को 24 अप्रैल से पहले गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।

अदालत से अरेस्ट वारंट होने के बावजूद आरोपी जिला पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल, जिनका हाल ही में तबादला हुआ है, को विदाई देने पुलिस कार्यलय में पहुंच गया और पुलिस कप्तान को पटका पहनाकर विदाई दी। जिला पुलिस आरोपी की आवभगत करती नजर आई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन