Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एयरपोर्ट पर ऐसी लापरवाही : एयर इंडिया के जहाज से लड़ते कटते बाल-बाल बचे दो दर्जन यात्री

Aalok Aawasthii : एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी जबलपुर airport पर और जिसका मैं स्वयं साक्षी हूँ । आपसे घटना share करता हूँ – 27 अगस्त को दिल्ली से जबलपुर मैं SpiceJet की flight से जबलपुर पहुँचा और सभी यात्रियों से बस में बैठने को वहाँ के ground staff ने कहा । 25-30 यात्री बस में बैठ चुके थे। इतने में airindia का प्लेन land होकर parking में आ रहा था जहाँ पर SpiceJet का प्लेन और यात्रियों से भरी हुई बस खड़ी थी। airindia का प्लेन जब बस के बहुत नज़दीक पहुँचने लगा तो SpiceJet के ग्राउंड स्टाफ़ ने चिल्ला कर सबको बस से दूर जाने को कहा जिससे वहाँ पर भगदड़ मच गयी।

यात्री चिल्लाते हुए बाहर भागे। इसमें औरतें और बच्चे भी शामिल थे। मैं स्वयं भी शीघ्रता से बाहर आया और देखा, तब तक air india का प्लेन बहुत नज़दीक पहुँच चुका था उसके पंखे चालू थे और उसके पर बस से 10-12 inch के फ़ासले से गुज़र गए। एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची DGCA की guideline के अनुसार कोई भी चलते हुए हवाईजहाज़ के पास कोई भी वस्तु नहीं हो सकती क्योंकि चलते हुए हवाईजहाज़ से बहुत ही ज्वलनशील गैस निकलती है और उसके पंखे में इतनी शक्ति होती है कि इंसान को छोड़िये वह कार और बस को भी खींच सकती है।

अब आप कल्पना कीजिए की वहाँ पर क्या हो सकता था । क्या aircraft को सामने यात्रियों से भरी बस को देखते हुए दूरी पर रुकना नहीं चाहिए था ? क्या SpiceJet के स्टाफ़ को वहाँ से बस को नहीं हटाना चाहिए था ना की यात्रियों को क्योंकि आने वाले हवाईजहाज़ में भी यात्री थे और उनके पास तो भागने का भी मौक़ा नहीं था ? और भी बहुत से सवाल आपके मन में हो सकते हैं कृपया उसे व्यक्त करें और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो यह सरकार सुनिश्चित करे।

पत्रकार आलोक अवस्थी की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन