Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जंतर-मंतर पहुंचीं पत्रकार साक्षी जोशी के साथ दिल्ली पुलिस ने आधी रात के वक्त की बदतमीजी, देखें वीडियो

जंतर मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के मुद्दे को कवर करने के लिए पत्रकार साक्षी जोशी पहुंची हुईं थीं. आधी रात को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने धावा बोलकर वहां मौजूद साक्षी जोशी को डिटेन कर लिया. उनके कपड़े फाड़े गए. फोन छीनने की कोशिश की गई. नीचे दिए गए वीडियो के माध्यम से साक्षी ने पूरी जानकारी साझा की है.

देखें वीडियो- Skashi Joshi Video

ज्ञात हो कि बीती आधी रात को दिल्ली पुलिस की टीम ने न सिर्फ पत्रकारों को बल्कि धरनारत महिला पहलवानों के साथ भी काफी बदतमीजी की है. कई महिला पहलवानों के सिर फट गए.

राज्य से लेकर केंद्रीय शासन-प्रशासन सब यह बता और जता देना चाहते हैं कि वे बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं। जी हां, शायद यही वजह है कि आज रात अचानक जंतर-मंतर पर पुलिस ने पहलवानों के साथ ज़्यादती की, बदसुलूकी की। कई महिला पहलवान रोते हुए भी नज़र आईं। आपको पता है कि आज यूपी में गोंडा समेत कई ज़िलों में स्थानीय निकाय के लिए वोटिंग होनी है और रात में यह सब। शायद बृजभूषण के समर्थकों को बताने के लिए है कि मोदी-योगी जी पूरी तरह बृजभूषण के साथ हैं। आपको पता ही है कि बृजभूषण शरण सिंह गोंडा से ही सांसद हैं। जहां उनका काफी प्रभाव माना जाता है। -मुकुल सरल (कवि और पत्रकार)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन