Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मनरेगा इंजीनियर बना पत्रिका अखबार का ब्यूरो चीफ, कारण बताओ नोटिस के बाद स्थानांतरण

पत्रिका अखबार के छग राज्य संपादक ने जिस सरकारी इंजीनियर को बनाया अपना कांकेर का ब्यूरो चीफ उसके खिलाफ नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना में करोड़ों के घोटाले की चल रही लोकपाल में जांच

कांकेर. नरहरपुर विकासखंड के मनरेगा तकनीकी सहायक (इंजीनियर) को पत्रिका अखबार के राज्य सम्पादक ने कांकेर का अपना ब्यूरो चीफ नियुक्त कर दिया है। उक्त इंजीनियर के खिलाफ लोकपाल में नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना में करोड़ों के घोटाले की जांच चल रही है। हालांकि जनपद पंचायत सीईओ ने कारण बताओ नोटिस के बाद कोयलीबेड़ा स्थानांतरण कर दिया है।

७ मई २०२३ को कांकेर जन संपर्क कार्यालय में जमा पत्र पर राज्य संपादक छग पत्रिका के हस्ताक्षर हैं। उक्त पत्र में अनिल कुमार धु्रव पिता तुलसीराम धु्रव को ब्यूरो चीफ नियुक्ति किया गया है। जैसे ही यह पत्र जन संपर्क कार्यालय पहुंचा जानकारी मिलते ही नरहरपुर जनपद पंचायत सीईओ ने मनरेगा तकनीकी सहायक अनिल कुमार धु्रव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

नोटिस का जवाब नहीं दिया तो दूसरे दिन कोयलीबेड़ा स्थानांतरण कर दिया। अनिल कुमार धु्रव के खिलाफ मनरेगा में करोड़ों के घोटाले की जांच लोकपाल के पास चल रही है। बताया जा रहा कि करोड़ों के घोटाले पर पर्दा डालने के लिए रायपुर में पैसे देकर उक्त पद को प्राप्त किया है। ग्राम पंचायत रावस, लेंडारा, ठेमा, सारंडा और चोरिया में फर्जी बिल के आड़ में करोड़ों निकाल लिया है। तकनीकी सहायक ने इन गांवों में ऐसे बिल को पास किया, जिसकी कोई फर्म नहीं हैं। करोड़ों के घोटाले के पैसे से मंहगी गाडिय़ों को खरीदा है। लखनपुरी औद्योगिक नगरी में पोह फैक्ट्री तैयार कर लिया है। पत्रिका अखबार के राज्य संपादक ने ऐसे सरकारी कर्मचारी और भ्रष्टाचार के आरोपी को अपना कांकेर का ब्यूरोचीफ नियुक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन