Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला ने अपने इस न्यूज एडिटर को बनाया रेजीडेंट एडिटर

अलीगढ़ अमर उजाला में कुमार अतुल को मिली नई जिम्मेदारी, समाचार संपादक से स्थानीय संपादक बने कुमार अतुल

अलीगढ़ अमर उजाला में 20 जून 2022 को समाचार संपादक के रूप में आए कुमार अतुल को एक साल के कार्यकाल के बाद मैनेजमेंट ने पदोन्नति देकर स्थानीय संपादक बना दिया है। कुमार अतुल यह नई जिम्मेदारी अलीगढ़ अमर उजाला में ही संभालेंगे।

कुमार अतुल की उच्च शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से हुई। उन्होंने वहां से एलएलएम किया। वर्ष 1994 में कुमार अतुल ने देश की राजधानी दिल्ली से पत्रकारिता की शुरुआत की। वहां हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और पीआईबी समेत कई महत्वपूर्ण बीट की कवरेज नेशनल ब्यूरो के लिए की। कुमार अतुल की पत्रकारिता का सफर दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण होते हुए अमर उजाला तक पहुंचा।

लंबे अरसे से अमर उजाला में सेवा देते हुए साल भर पहले उन्होने अलीगढ़ में समाचार संपादक के रूप मे अमर उजाला की कमान संभाली। एक वर्ष के सक्रिय कार्यकाल पूरा होते ही अमर उजाला की ओर से उन्हें पदोन्नति का तोहफा दिया गया। कुमार अतुल को समाचार संपादक से स्थानीय संपादक बना दिया गया। उन्हें स्थानीय संपादक बतौर अलीगढ़ में कार्य करने का अवसर दिया गया है।

कुमार अतुल की एक किताब है ‘महानगर पोले डांस’ नाम से। उनके सैंकड़ों लेख, कविताएं, साहित्यिक रचनाएं आदि प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन