Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एबीपी न्यूज़ के अभिषेक उपाध्याय और विकास भदौरिया द्वारा योगी की ब्रांडिंग में लिखे गए ट्वीट झूठे निकले!

शीतल पी सिंह-

ABP न्यूज़ के शीर्ष रिपोर्टर होने के नाते लाखों रुपये मासिक वेतन लेने वाले दो लोगों को Altnews के मो० ज़ुबैर ने फिर आइना दिखाया है ।

भारतीय RW की असंख्य फ़र्ज़ी प्रोफ़ाइलों में से एक है Proff.N John Camm नामक प्रोफ़ाइल । ज़्यादा पुरानी नहीं है। कोई डेढ़ दो साल पुरानी है। जर्मनी का निवासी बताती है लेकिन हर पोस्ट भारत/भारतीय मुसलमानों/भारत के हालात पर संबोधित रहती है (इतने से किसी सामान्य समझ बूझ के इंसान को प्रोफ़ाइल पर शक हो जाना चाहिए)!

ख़ैर आज ABPnews के दो वरिष्ठ रिपोर्टरों विकास भदौरिया और अभिषेक उपाध्याय ने इसके योगीजी की प्रशंसा में किये गये एक ट्वीट को टिप्पणी के साथ आगे रीट्वीट किया गया ।

Altnews के मो० ज़ुबैर ने तत्काल इसकी पड़ताल करके सूचना दी कि Prof N John Camm नामक इस प्रोफ़ाइल का संचालक नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है जो हैदराबाद पुलिस द्वारा अपने कर्मचारियों से ही धोखाधड़ी करने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है । उसका असली फ़ोटो भी संलग्न कर दिया गया।



इस मुद्दे पर अभिषेक उपाध्याय का जवाबी ट्वीट-


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन