Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संपादक सुनील दुबे पर केंद्रित किताब!

दिनेश पाठक-

टीम की एक कोशिश जो मुकाम पा गयी… वरिष्ठ हिन्दी पत्रकार और अपने समय के महत्वपूर्ण संपादक सुनील दुबे के कुछ साथी पत्रकारों के निजी संस्मरणों पर आधारित पुस्तक ‘सुनील दुबे- कुसुमादपि कोमल, वज्रादपि कठोर’ का लोकार्पण तय हुआ है। मैं नोएडा में हूँ और इसी माध्यम से लखनऊ और अन्य शहरों में मौजूद उन साथियों से विनती करना है जिनका रिश्ता स्वर्गीय श्री सुनील दुबे जी से रहा है। साथ में काम किया है। वे समय निकालकर जरूर आएँ। शुद्ध पत्रकारों का कार्यक्रम है। कोई और नहीं मिलेगा यहाँ कार्यक्रम में।

नई पीढ़ी के पत्रकार साथियों को बताना जरूरी समझता हूँ कि श्री सुनील दुबे उन संपादकों में शुमार रहे, जिनके खाते में अनेक बड़े अखबारों की लांचिंग दर्ज है। राष्ट्रीय सहारा दिल्ली, लखनऊ, हिंदुस्तान लखनऊ, दैनिक जागरण दिल्ली लॉन्च के बाद उसे मजबूती देने की जिम्मेदारी उन्हें मिली। पटना, दिल्ली, लखनऊ और कानपुर उनकी कर्मस्थली रही।

दिनांक – 23 जुलाई, 2023 (रविवार)
स्थान – सेंट जोसेफ कॉलेज, सेक्टर बी, प्रियदर्शिनी योजना, सीतापुर रोड, लखनऊ (उ.प्र.)
समय – अपरान्ह 4:00 बजे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन