Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने बीमार सदस्य को ईलाज के लिए एक लाख की सहायता राशि प्रदान की

गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज एक शानदार पहल करते हुए संस्था के बीमार वरिष्ठ सदस्य और संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव को उनके ईलाज के लिए एक लाख रुपए का चेक उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें प्रदान किया है।

ज्ञात हो कि अशोक कुमार श्रीवास्तव हृदय रोग से पीड़ित थे और उन्हें तत्काल बाई पास सर्जरी कराने की सलाह बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञों ने दी थी। इस बात की जानकारी होने के बाद गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने एक आवश्यक बैठक संस्था के भवन पर आज 13 जुलाई को बुलाया और इस आकस्मिक बैठक में अध्यक्ष विनोद पांडेय ने संस्था के सदस्य और जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के ईलाज हेतु संस्था के कोष से एक लाख रुपए देने का प्रस्ताव बैठक में किया। इसे उपस्थित सभी सदस्यों ने चर्चा उपरांत सर्व सम्मति से पास कर दिया और तत्काल चेक द्वारा एक लाख रुपए की धनराशि पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर बीमार सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव के आवास पर पहुंच कर प्रदान किया।

इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव ने संस्था के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विनोद पांडेय, मंत्री देवब्रत विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष इंद्रासन, सूर्यवीर सिंह, अनिल उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, आलोक त्रिपाठी, मोहन तिवारी, पवन श्रीवास्तव, दुर्गविजय सिंह, संजय सिंह, विनोद गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी एवम अन्य सदस्य व सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन