Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पैसे के लिए दबाव बनाने पर न्यूज नेशन को दीपक श्रीवास्तव ने भी कहा अलविदा

न्यूज़ स्टेट चैनल की लॉन्चिंग के समय से गोरखपुर क्षेत्र के ब्यूरो चीफ रहे दीपक श्रीवास्तव ने न्यूज़ नेशन/ न्यूज़ स्टेट चैनल से रिजाइन कर दिया।

दीपक श्रीवास्तव ने हिंदी खबर चैनल में रीजनल एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है।

20 वर्षों से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय दीपक श्रीवास्तव ने नेपाल में भूकंप त्रासदी, पूर्वांचल में बाढ़ की त्रासदी, कुम्भ मेला, भारत नेपाल सीमा पर मदरसों के अवैध संचालन जैसी कई बड़ी खबरों को ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से किया है।

दीपक श्रीवास्तव 10 साल से न्यूज़ नेशन / न्यूज़ स्टेट चैनल से जुड़े हुए थे। इसके पहले वह P7, IBN7 और जैन टीवी जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में न्यूज़ स्टेट चैनल में जिस तरह लगातार जिलों के पत्रकारों को कॉन्क्लेव के नाम पर प्रताड़ित करने और निकालने का सिलसिला जारी है उससे क्षुब्ध होकर दीपक श्रीवास्तव ने न्यूज़ नेशन चैनल से इस्तीफा दिया है।

माना जा रहा है कि जल्द ही पूर्वांचल के कई बड़े जिलों से न्यूज़ स्टेट चैनल के रिपोर्टर न्यूज़ स्टेट चैनल से इस्तीफा देने जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ajay Verma

    July 14, 2023 at 1:34 pm

    Ye to hona hi tha..M( My) G ( God )..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन