Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

लोकमत हिंदी डिजिटल के कर्मियों को नई कंपनी में शिफ्ट किया जा रहा!

पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा के लोकमत समूह द्वारा संचालित हिंदी डिजिटल वेंचर लोकमत हिंदी में शायद सबकुछ सही नहीं चल रहा है। खबर है कि पिछले दो महीने में लोकमत हिंदी की संपादकीय टीम से 5-6 कर्मचारी कंपनी छोड़ चुके हैं। ताजा खबर है कि लोकमत हिंदी डिजिटल के बाकी बचे स्टाफ का पुराना अनुबन्ध बीच में ही खत्म करके एक नई नवेली कम्पनी नीरवी मल्टी सर्विसेज का अनुबंध दिया जा रहा है। गूगल करने पर पता चला रहा है कि इस नई कम्पनी की स्थापना महज सवा महीने पहले 25 मई को हुई है।

लोकमत हिंदी के एचआर सभी कर्मचारियों को इस नई कम्पनी के अनुबंध पर दस्तखत करने को मजबूर कर रहे हैं। इसके पहले लोकमत हिंदी में काम करने वाले इन स्टाफ को प्रगति मल्टी सर्विसेज नामक कम्पनी का अनुबंध दिया गया था जिसे अब अचानक वापस लिया जा रहा है।

लोकमत मैनेजमेंट के इस औचक फैसले से मौजूदा कर्मचारियों में रोष और तनाव है। महज पांच साल पुराने लोकमत हिंदी डिजिटल में इससे पहले भी सामूहिक छंटनी/इस्तीफा हो चुका है। इस बीच, विजय दर्डा और उनके पुत्र देवेंद्र दर्डा समेत आधा दर्जन आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत ने कोल ब्लॉक आवंटन मामले में दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को 18 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन