Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूट्यूबर के घर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, 24 लाख रुपये नकद बरामद

यूट्यूबर का नाम तसलीम है. वह अपने चैनल के जरिए लोगों को शेयर मार्केट से जुड़ीं जानकारियां देता है. पुलिस और आयकर विभाग ने यह छापेमारी बरेली के नवाबगंज के गांव मिलक पिछवाड़ा में की है. यूट्यूबर तसलीम बीटेक पास है. तसलीम पर आरोप है कि उसने अवैध तरीके से पैसे कमाए और उसी पैसे से आलीशान मकान बनाया. साथ ही उसके पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं. यूट्यूबर तसलीम का कहना है कि बीटेक की पढ़ाई के बाद साल 2017 के अक्टूबर में उसने यूट्यूब पर एक चैनल बनाया था. वह यूट्यूब पर चैनल के जरिए शेयर मार्केट की जानकारी देता है. चैनल के जरिए उसने 1.20करोड़ रुपए कमाए हैं. साथ ही 40 लाख रुपये इनकम टैक्स भी जमा किया है. बरामद 24 लाख की रकम को लेकर तसलीम का कहना है कि 24 लाख में से 10 लाख रुपये उसे शादी में मिला है. वहीं, 9 लाख रुपये उसने बैंक से निकाला है.

आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के एक यूट्यूबर के घर में छापेमारी के दौरान 24 लाख रुपये नकद बरामद किए है. तस्लीम नाम के यूट्यूबर द्वारा अवैध तरीकों से करीब 1 करोड़ रुपये कमाने के मामले में इनकम टैक्स विभाग जांच कर रहा है. वहीं तस्लीम के परिवार ने इन आरोपों को खारिज किया है.

उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले तस्लीम ‘ट्रेडिंग हब 3.0’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं. वह शेयर बाजार से संबंधित वीडियो बनाते हैं. उनके काफी फॉलोअर्स भी हैं. तस्लीम के भाई फिरोज के अनुसार तस्लीम अपनी कमाई पर आयकर का भुगतान करते हैं और दावा करते हैं कि उन्होंने अपनी कुल YouTube आय 1.2 करोड़ रुपये पर पहले ही 40 लाख रुपये टैक्स का भुगतान कर दिया है.

तस्लीम के परिवार का कहना है कि यह छापेमारी सुनियोजित साजिश है. तस्लीम की मां ने आरोप लगाया है कि यूट्यूबर बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि कई ऑनलाइन कंटेट क्रिएयटर्स टैक्स कानूनों की अज्ञानता के कारण अपने आयकर रिटर्न (आईटीआर) या फाइलिंग में आय को सही तरीक़े से नहीं दिखा रहे हैं या कम बता रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन