Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हिट हो रहा है ‘एबीपी न्यूज’ पर संदीप चौधरी का ‘सीधा सवाल’

अनिल जैन-

यह हैं संदीप चौधरी यानी आज के समय में भारतीय टेलीविजन मीडिया में एकमात्र ऐसी आवाज जो सत्ता से सवाल पूछती है। संदीप कुछ दिनों पहले तक रोजाना शाम को ‘न्यूज24’ पर देखे जाते थे और अब एबीपी न्यूज में रोजाना दिखने लगे हैं।

हमारी यह तस्वीर पिछले हफ्ते की की है जब हम लोग कई दिनों बाद प्रेस क्लब (PCI) में मिले थे। उस समय संदीप ‘न्यूज24’ से तो बिदाई ले चुके थे लेकिन ‘एबीपी न्यूज’ में उनकी पारी शुरू नहीं हुई थी। मैंने उनसे कहा कि अब एबीपी में जा रहे हैं तो वहां तो बदले हुए टोन और तेवर में काम करना होगा? संदीप ने कहा कि बिल्कुल भी नहीं। उन्होंने कहा कि वहां भी उनका शो उसी तेवर और अंदाज में होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन भी मेरे अंदाज या तेवर में जरा भी गड़बड़ लगे, मुझे तत्काल मैसेज या कॉल करके बता देना। बहरहाल संदीप एबीपी में अपनी पारी शुरू कर चुके हैं। मैं टीवी नहीं देखता लेकिन उनके पिछले तीन-चार दिन के शो यूट्यूब पर देखे हैं, जिसमें संदीप अपने वादे के मुताबिक पुराने तेवर में ही ‘सीधा सवाल’ करते हुए दिखे हैं। माना जा सकता है कि संदीप चौधरी इसी तरह अपने जनपक्षधर तेवर के साथ काम करते रहेंगे। उन्हें खूब शुभकामनाएं।

संदीप के तीखे और खरे सवालों से सत्ता पक्ष के प्रवक्ता असहज हो जाते हैं जिस पर विपक्ष के लोग अब मीम बनाने लगे हैं. देखें ये क्लिप जिसे कांंग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने ट्विटर पर पोस्ट किया है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन