Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

छात्रों के निवास पर भी 12 प्रतिशत जीएसटी, एक मुख्यमंत्री हुआ मुखर!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टैक्स की बोझ से आम जन को दबाने वाली केंद्र की भाजपा सरकार को एक बहुत जरूरी मुद्दे पर पत्र लिखा है. सीएम बघेल ने छात्रों के हास्टल पर बारह प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के खिलाफ केंद्रीय वित्त मंत्री से लिखित में अपील की है. पढ़ें भूपेश बघेल का ट्टवीट-

Bhupesh Baghel-
@bhupeshbaghel

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को पत्र लिखकर पेईंग गेस्ट के रूप में रूम एवं हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के किराए पर 12 प्रतिशत जीएसटी का अतिरिक्त भार लगाए जाने के खिलाफ अपनी बात रखी है और इस टैक्स से छात्रों को मुक्त रखने की अपील की है.

जीएसटी प्राधिकरण द्वारा हाल ही में गरीब छात्रों के निवास से भी 12 प्रतिशत जीएसटी वसूलने का आदेश हुआ है. इस तरह के टैक्स की मार से गरीब व निम्न मध्यम वर्ग के अभिभावकों के लिए बच्चों को पढ़ा पाना मुश्किल होने लगेगा. पहले से ही गरीब और निम्न वर्ग महंगाई की मार से पीड़ित है. ऐसे में 12 प्रतिशत जीएसटी का ये अतिरिक्त भार उठाने में उन्हें अत्यंत कठिनाई होगी. देखें मेरे द्वारा भेजा गया पत्र-

साभार- ट्विटर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन