
सुदर्शन न्यूज की वेबसाइट और चैनल पर खबर है कि इस चैनल के रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार का अपहरण कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ गुरुग्राम के सेक्टर 17 से मुकेश कुमार का अपहरण हुआ।
सुदर्शन न्यूज़ से जुड़े एक शख़्स ने जानकारी दी कि मुकेश कुमार मेवात में संघर्ष कर रहे हिंदू कार्यकर्ता की मदद करने गए थे। मुकेश अपहरण के समय अपनी निजी गाड़ी में सवार थे।
इस प्रकरण पर सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार मोहम्मद अनस की प्रतिक्रिया पढ़ें-
दंगाईयों के विरूद्ध कार्यवाई की हिम्मत और बहादुरी आज देश में किसी CM के अंदर है तो वह हैं हम सबके प्रिय, दुलारे श्री मनोहर लाल खट्टर जी के अंदर है। दबी थी, उन्होंने बाहर निकाल के आज दिखा दिया। उन्होंने हरियाणा में दंगा भड़काने के लिए ट्वीट करने वाले सुदर्शन न्यूज़ के रिपोर्टर मुकेश को धर दबोचा, जबकि लोग कहते हैं सुदर्शन BJP का समर्थक है। बीजेपी का समर्थक होने से कुछ नहीं होता, पाप करोगे को भुगतोगे। Huge respect for CM Manohar laal ji. सर ऐसे ही अब बस सुरेश को उठवा लेते ऑफिस से, डबल मज़ा आ जाता।


सुदर्शन न्यूज़ नामक चैनल का एक कथित रिपोर्टर लगातर नूह/मेवात घटना पर फर्जी/भड़काऊ ट्वीट कर रहा था। परसों उसने कमिश्नर गुरूग्राम पर आरोप लगाया कि वे अलजज़ीरा के कहने पर हिंदुओं का दमन कर रही हैं। आज वह गुरूग्राम गया था। हरियाणा पुलिस ने उसे उठा लिया। सुरेश चव्हाणके दिन रात टीवी पर हिंदुत्व के नाम पर टीआरपी और समाज में नफरत बो रहा है, इसे भाजपा का करीबी माना जाता है। सुबह से सुरेश चिल्ला रहा था कि कथित वरिष्ठ पत्रकार मुकेश का अपरहरण हो गया है। शाम होते होते गुरूग्राम पुलिस ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि ठीक ठाक धाराओं में नफरती मुकेश की गिरफ्तारी हुई है।
नफरत के बाज़ार का सामान जब सत्ता और उससे जुड़े लोगों को बनाया जाता है तो कानून अपना काम करने लगता है। यही मुकेश दिन में बिना थके एंटी मुस्लिम ट्वीट करता था, दिल्ली पुलिस ने कभी नहीं रोका। सीपी गुरूग्रॉम से जैसे ही मुकेश पर्सनल हुआ, धर लिया गया। सुरेश चव्हाणके अब जितना चिल्लाना चीखना है, कर लो। अब तक गुरूग्रॉम पुलिस ठीक ठाक ढंग से बजा चुकी होगी।




Rustam
August 11, 2023 at 8:57 pm
पत्रकार होकर एक समुदाय विशेष की मदद करने पहुंचे थे अब समुदाय विशेष इनकी मदद नहीं कर रहा।