Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दूसरी क्लास की बच्ची का प्रेम पत्र!

सिद्धार्थ ताबिश-

ये प्रेम पत्र मेरे 10 साल के छोटे बेटे को उसकी स्कूल वैन में उसके साथ आने वाली एक लड़की ने दो दिन पहले दिया है.. ये बच्ची दूसरी (2nd) क्लास में है और मेरा बेटा 4th में.

लेटर में इस बच्ची ने लिखा है कि “मैं तुमसे प्यार करती हूं और अगर तुम भी मुझ से करते हो तो हां या ना में जवाब दो.. ये मेरी मम्मी का मोबाइल नंबर है इस पर अपना जवाब भेजना.. और ये खत अपनी माँ को न दिखाना”.

मेरा बेटा जब स्कूल वैन से उतर रहा था तब उस बच्ची ने उसके हाथ में ये लेटर पकड़ा दिया.. जब मेरा बेटा घर में आया तो उसने पढ़ा और मारे गुस्से के इसको फाड़ के फेंक दिया और बैठ के रोने लगा.. अपनी मां से कहने लगा कि आप इसकी मम्मी से बात करके इसकी शिकायत अभी करो.. मेरी पत्नी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए.. कल इसी वजह से मेरा बेटा स्कूल नहीं गया तो फिर मेरी पत्नी ने इनकी क्लास टीचर को मैसेज करके सारा मामला बताया.. अब हो सकता है कि सोमवार को मेरी पत्नी जा कर उस बच्ची को समझाए.. मेरा बेटा तो बहुत गुस्से में है और कह रहा है कि उसको चल के डांटो मम्मी.

मैं अपनी पत्नी से कह रहा था कि “यार इतनी छोटी बच्ची को क्या समझाना और क्या डांटना, मुझे तो इस बच्ची पर बहुत प्यार आ रहा है.. मैं स्कूल गया तो उसको पकड़ के चूम लूंगा”.

मेरी पत्नी कहने लगी कि”अगर यही हरकत मेरे बेटे ने की होती तो अब तक उस लड़की की मम्मी ने जाने क्या क्या किया होता.. इसलिए उस लड़की को जा कर समझाना होगा.. तुम रहने दो, तुम कुछ नहीं समझते हो इस दुनिया को”.

मुझे सच में नहीं समझ आ रहा है कि इस प्रेम के लिए किसी बच्ची को क्या डांटा जाय या उसे क्या ही कहा जाय.. मगर ये दुनिया सच में ऐसी नहीं है जैसा मैं सोचता हूं.. प्रेम से लोगों को बहुत डर लगता है आजकल और ये बच्ची बड़ी बहादुर लगी मुझे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shrikant Asthana

    August 14, 2023 at 7:45 pm

    सच में थोड़ी ज्यादा ही बहादुर बच्ची है। पीआर का उसके लिए क्या अर्थ होगा, यह। समझने के लिए उससे और उसकी मां से आपको और/या आपकी पत्नी को मिलना चाहिए… बिना किसी उलाहने के… बेटे को भी लगेगा कि आप उसे समझा आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन