Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अभिसार शर्मा ने निशिकांत दुबे के आरोपों का दिया जवाब!

रवीश कुमार-

अभिसार को जितना परेशान किया गया है, क़ानूनी जाल में फँसाया गया, अदालत में अभिसार ने पूरी शालीनता के साथ सामना किया। अभिसार और उसके परिवार ने जो झेला है, उसके बारे में कम लोगों को पता है क्योंकि अभिसार इस पर कम बात करते हैं। यह उनका चुनाव है लेकिन अभिसार ने यू-ट्यूब में आकर गोदी मीडिया के एंकरों की पोल खोल दी है।

जनता गोदी मीडिया को नहीं देख रही है इसलिए अब यू-ट्यूबर के ख़िलाफ़ हमला हो रहा है। इस वीडियो में अभिसार की खनकती आवाज़ ही काफ़ी है, समझ आने के लिए कि उस पर आरोप लगाना आसान नहीं और उसे डराना भी आसान नहीं। आई टी सेल और गोदी मीडिया अभिसार पर हमलावर है। इन लोगों को बताना चाहिए कि इन्हें कौन पैसे दे रहा है, पत्रकारिता का सत्यानाश करने के लिए, पत्रकारिता के नाम पर टीवी से नफ़रत फैलाने के लिए? अभिसार का यह वीडियो ज़रूर देखिए।

https://youtu.be/Pj2uv0PSbZ0

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vishwapati

    August 14, 2023 at 9:35 am

    सीजेआई किन परिस्थितियों में अचानक कोर्ट से बाहर निकाल कर घर चले गय। जाने के पहले उन्होंने कहा कि घर में कुछ दिक्कत आ गई है । उसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया । इस विषय पर आप लोगों को बालों अप खबर चलानी चाहिए। क्या दिक्कत हुई। क्यों घर भागना पड़ा। क्या कोई धमकी दी गई थी ।असली बात क्या है, खोजी पत्रकारिता के तहत निकाल कर बाहर लाइए। भड़ास वालों को भी लाना चाहिए । अभिसार शर्मा, रवीश कुमार समेत सभी खोजी पत्रकारों को भी लाना चाहिए। सच्चाई क्या है, बताओ भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन