Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

13 साल बाद पूरा हुआ सपना, होम बायर्स ने लेजर पार्क में फहराया तिरंगा, झूम उठीं दादी अम्मा! देखें वीडियो

नोएडा एक्सेंटशन के लेजर पार्क में तिरंगा फहराने का होम बायर्स का सपना 13 साल बाद पूरा हुआ। इस मौक़े पर 70 साल की दादी अम्मा भी खूब झूम कर नाचीं।

आम्रपाली बिल्डर अनिल शर्मा से सताए नोएडा एक्सटेंशन में लेजर पार्क सोसाइटी के बायर्स ने आज 13 साल बाद आखिरकार सोसाइटी में तिरंगा फहराया और लड्डू बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस 15 अगस्त के अवसर पर 70 साल की दादी अम्मा ने फ्लैट मिलने की खुशी में झूम कर नाचते हुए खुशियों का इज़हार किया।

होम ऑनर्स ने इस कार्यक्रम में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान म्यूजिकल ग्रुप ने खूब समा बांधा। बच्चों ने भी खूब बढ़ चढ़ कर अपने कार्यक्रम पेश किए। सिंगिंग, डांस, पोएट्री, इंस्ट्रूमेंटल, लेक्चर, ड्राइंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस… विविध क़िस्म की पेशकश से लोग अंत तक कार्यक्रम में डटे रहे।

गौरतलब है कि 2010 में आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में लोगों ने अपने अपने लिए फ्लैट बुक करवाया था। बिल्डर अनिल शर्मा की बेईमानी और भ्रष्टाचार की वजह से ये प्रोजेक्ट अधर में लटक गया था। मामला हाई कोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फिर कोर्ट के दखल के बाद बचे हुए काम को एनबीसीसी पूरा कर बायर्स को फ्लैट दे रही है।

आज 15 अगस्त के दिन नोएडा एक्सटेंशन के लेजर पार्क में बायर्स के बीच उत्साह देखते ही बन रहा था। मौजूदा बायर्स और लेजर पार्क एडहॉक ऑनर्स कमिटी के सदस्य अनिल पांडेय, राजेश कुमार, संजीव कुमार, विजय झा, मनीष राय, आदित्य झा, अमोल, सुजीत जी, स्नेहा, पूजा शर्मा, सोनिया, आसिफ, अनुज मलिक आदि ने कहा कि ये हम सबके सपने के सच होने जैसा है, हमने तो उम्मीद छोड़ रखी थी, लेकिन आखिरकार सालों इंतजार के बाद आज लेजर पार्क में तिरंगा फहराया गया। बायर्स ने सुप्रीम कोर्ट को इसके लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया।

देखें दादी अम्मा के नृत्य की एक झलक-

https://fb.watch/mqZ3OHi-Np/?mibextid=BKVZaU

ये भी देखें-

https://fb.watch/mqZ5sxQttn/?mibextid=BKVZaU

https://youtu.be/fOeY85yujDg

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन