Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जीवन के पचास बरस पूरे होने पर कैंसर पीड़ित पत्रकार के साथ खड़े हुए यशवंत!

यशवंत सिंह-

केक भिजवाने के लिए बड़े भाई Rajaram Tripathi जी और छोटे भाई Manoj Singh जी का आभार। सरप्राइज था मेरे लिए। टेक्नोलॉजी का कमाल। दूर देस किसी ने सोचा और इस लहुरी काशी में पलक झपकते केक कैंडल चाकू सब हाज़िर।

ज्यों ज्यों केक आते गए, त्यों त्यों छुरियाँ चलती गईं। इस तरह न चाहते हुए भी ग़ाज़ीपुर भड़ास आश्रम का एकांतवास ख़त्म कर जश्न मोड में आना पड़ा। डाक्टर आशुतोष जी, उमेश श्रीवास्तव जी, प्रिंस भाई, डब्बू भाई… सशरीर प्रकट होने के लिए आभार!

केक भिजवाने वालों का डबल आभार!

लिख-बोल कर बड्ढे विश करने वालों का ट्रिपल आभार!

जीवन के 50 बरस पूरे हुए। भीतर से महसूस करता हूँ कि अपन ने अपना वक्त जी लिया। अब गुमनाम अनाम एकांत निष्क्रिय जीवन अच्छा लगता है।

दो मित्रों ने 5600 रुपये मुझे भेजे, पार्टी करने के लिए। ये पैसे मैं भाई Ravi Prakash के हवाले कर रहा हूँ। इस कैंसर योद्धा को सलाम। उनके समंदर सरीखे संघर्ष में एक बूँद सा सिपाही मैं।

रवि प्रकाश हमारे दौर के लिविंग लीजेंड हैं। 44 कीमियों करा चुके रवि भाई फेफड़े के कैंसर के आख़िरी स्टेज के मरीज़ हैं। ग़ज़ब ये कि वे बीड़ी सिगरेट तंबाकू कभी छुवे नहीं। तो कैंसर किसी को कभी भी हो सकता है और हो जाए तो इससे डरना मरना नहीं है, रवि की तरह लड़ना और मारना है।

लव यू रवि भाई। डटे रहिए। कैंसर मरीज़ों के प्रेरणा पुरुष बने रहिए। आउटलुक मैगज़ीन ने रवि प्रकाश जी पर कवर स्टोरी की है। बड़े बड़े मीडिया और मेडिकल संस्थानों ने चमत्कारिक रवि को आइकॉन करार दिया है। तो मेरे आज के जन्मदिन के मेरे हीरो रवि प्रकाश हैं। आप भी अपने जन्मदिन पर किसी एक पेशेंट के साथ खड़े होइए, मज़ा आएगा। दुनिया ऐसे ही खूबसूरत बनती जाएगी। जै जै

(रवि प्रकाश का paytm और गूगल pay नंबर +91 99314 11111 है)


मूल एफबी पोस्ट- yashwant birthday Facebook post

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन