Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा की इस सोसाइटी के फ्लैट ओनर्स ने सामूहिक सफ़ाई अभियान चला NBCC और एढाक AOA को दिखाया आईना… ये VIDEO प्रेरणादाई है!

नोएडा एक्सटेंशन में स्थित आम्रपाली लेजर पार्क का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोर्ट रिसीवर की देखरेख में सरकारी संस्था एनबीसीसी ने किया और इसे फ्लैट मालिकों को सौंपा। लेकिन मेंटेनेंस की समुचित व्यवस्था न होने से हर तरफ़ गंदगी का साम्राज्य है…

एनबीसीसी और इसके कांट्रेक्टर वीएलसी द्वारा अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह समुचित तरीक़े से न करते देख लेजर पार्क ओनर्स ने ख़ुद एकजुट होकर आज सामूहिक सफ़ाई अभियान चलाया।

कोर्ट रिसीवर द्वारा नियुक्त डमी क़िस्म के एढाक एपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) की निष्क्रियता से भी रेजीडेंट्स ख़ासे नाराज दिखे और अपनी एकजुटता से उन्हें अलग थलग कर दिया है। गुपचुप तरीक़े से बनाये गए एढाक एओए के पदाधिकारियों ने आख़िरकार अपना इस्तीफ़ा कोर्ट रिसीवर और एनबीसीसी को भेज दिया है।

देखें आज के सफ़ाई अभियान का वीडियो-

https://youtu.be/xBiTZeRmjQo

ज्ञात हो कि पंद्रह अगस्त के दिन लेजर पार्क के निवासियों ने एढाक एओए की निष्क्रियता के कारण ख़ुद ही आपस में चंदा कर स्वतंत्रता दिवस का भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें दादी अम्मा के नृत्य का वीडियो देश भर में वायरल हुआ। देखें संबंधित खबर-

https://www.bhadas4media.com/lesiure-park-independence-day-festival/

देखें दादी अम्मा के नृत्य का वायरल वीडियो-

https://fb.watch/mHkzYLFCkU/?mibextid=cr9u03

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन