Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीबी लाइव ने रचा कीर्तिमान, कई दिग्गजों को पछाड़ा

डिजीटल मीडिया के इस युग में देशबन्धु के यूट्यूब चैनल डीबी लाइव ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डीबी लाइव विगत 5 महीनों से लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। उसके दर्शकों की संख्या प्रतिमाह 11 करोड़ के आसपास दर्ज हो रही है। ये अपने आप में एक अनूठा मुकाम है। क्योंकि इलेक्ट्रानिक मीडिया से अलग होकर अपने यूट्यूब चैनल चलाने वाले कई दिग्गज पत्रकार डीबी लाइव से काफी पीछे चल रहे हैं।

यूट्यूब चैनलों की रेटिंग निर्धारित करने वाली एजेंसी डाटा बीईन्ग्स के आंकड़ों के अनुसार डीबी लाइव पिछले 5 माह से देश का नंबर वन चैनल बना हुआ है और इसकी दर्शक संख्या में हर माह उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

इस सूची में रवीश कुमार, अभिसार शर्मा, अजीत अंजुम, साक्षी जोशी, ध्रुव राठी, सत्य हिन्दी सहित कई दिग्गज शामिल हैं, जो अभी डीबी लाइव से काफी पीछे हैं। डीबी लाइव की इस उपलब्धि पर एडिटर इन चीफ राजीव रंजन श्रीवास्तव बताते हैं कि हमारा मकसद खबरों के शोर में सच की आवाज को बुलंद करना है। तथ्यों के साथ खबरों को दर्शकों तक पहुंचाना है। और इस जिम्मेदारी को डीबी लाइव बखूबी निभा रहा है।

आपको बता दें कि डिजीटल मीडिया पत्रकारिता के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जहां एक ओर दबाव में काम करने के आरोप तेज हो रहे हैं, वहीं देशबन्धु ने अपनी स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए औऱ बचाए रखा है, अब डीबी लाइव उसी मुहिम को आगे बढ़ा रहा है। इसमें दर्शकों का जो साथ मिल रहा है, उससे साबित होता है कि देश में जनता पत्रकारिता को हर तरह के दबाव से मुक्त चाहती है, ताकि उस तक सही जानकारी पहुंच सके, और डीबी लाइव दर्शकों की इसी उम्मीद पर खरा उतर रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन