Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर यूपी में पत्रकार के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो

यूपी के लखीमपुर के पलिया कस्बे में एक कबाड़ी की दुकान पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत गरीब छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरण की जाने वाली 2023/24 सत्र की पाठ्य पुस्तकों का ट्रक में लोड करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पत्रकारों के द्वारा खबर चलाने के बाद इस मामले में जिले के बीएसए प्रवीण तिवारी ने जांच के आदेश दिए थे।

बाद में पलिया के खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी ने जांच के नाम पर कोतवाली पहुंचकर वीडियो वायरल करने के मामले में एक स्थानीय पत्रकार के खिलाफ ही मुकदमा पंजीकृत करा दिया।

इसको लेकर जिले भर में पत्रकारों में खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जमकर आक्रोश छा गया। जिले के पत्रकारों ने डीएम व एसपी से मुलाकात कर बीएसए कार्यालय का घेराव किया। वहीं पलिया के सभी पत्रकारों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

सभी पत्रकार पलिया कोतवाली पहुंचे जहां पर कोतवाल को एक तहरीर खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी के खिलाफ देकर कार्यवाही करने और कबाड़ की दुकान पर मिले पाठ्यपुस्तक की उचित जांच कराने की मांग की। पत्रकारों ने पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह से भी मुलाकात कर उनसे वार्तालाप किया ।एसडीएम ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन पत्रकारों को दिया। वहीं इस मामले में जिले भर के पत्रकारों में भी आक्रोश देखा गया है।

पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन के द्वारा तत्काल प्रभाव से चार सदस्य टीम गठित करके 10 दिनों के अंदर ही पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही गई है।

संबंधित वीडियो देखें –

https://fb.watch/mKziaajGjR/?mibextid=v7YzmG

https://youtu.be/nDp3sEZQw9k?si=SpjXYOMJjaU7-ETs

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन