Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ियाबाद के इस एसीपी ने सुसाइड करने जा रही लड़की को बहन बनाकर मरने से रोका, वीडियो हुआ वायरल!

यशवंत सिंह-

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने अदभुत काम किया। सुसाइड से रोकने के लिए इन्होंने लड़की को बहन बनाने और राखी बँधवाने की घोषणा कर दी। ये सब रक्षाबंधन के ही दिन ही हुआ। इससे परिवार और समाज से अलगाव में पड़ी लड़की को संबल मिला। उसने मरने का इरादा मुल्तवी कर दिया।

इस प्रकरण को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से शूट कर लिया। वीडियो वायरल है। रवीश कुमार जी ने भी इस घटना का संज्ञान लेकर लिखा है। स्वतंत्र जी ने यूपी पुलिस का मान बढ़ाया है। ईविवि वालों का अभिमान बढ़ाया है। कल भाई अजीत विक्रम सिंह से प्रयागराज में स्वतंत्र जी के इस वायरल कारनामे की चर्चा हो रही थी।

उन्होंने गर्व से सीना चौड़ा कर कहा- “भइया हम लोग हमेशा से एक परिवार रहे हैं, आज हम लोगों के परिवार के एक सदस्य ने सबका सिर सम्मान से ऊँचा कराया है। स्वतंत्र को जितनी बधाई दी जाये, कम है… वे ज़िंदाबाद रहें आबाद रहें और ऐसे ही अपनी हर मुहिम में कामयाब रहें!”

देखें वीडियो-

https://www.facebook.com/vinaydheyaias/videos/1413206562580941/?mibextid=L5VOIv

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन