Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

यूपी में ईटीवी को एक और झटका : आजमगढ़ के टीवी पत्रकार सुधीर भी पहुंचे यूपीटीवी

आजमगढ़ के तेजतर्रार पत्रकार सुधीर सिंह ‘गब्बर’ ने दिया ई0टीवी0 से इस्तीफा. वे भी UP TV से जुड़े. यूपी की पत्रकारिता के बड़े नाम ब्रजेश मिश्रा की ई0टीवी0 पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ लगातार जारी है. उनके नक्शेकदम पर ई0 टीवी0 आजमगढ़ के पत्रकार सुधीर सिंह ‘गब्बर’ चल पड़े हैं. उन्होंने ई0टीवी0 को अलविदा कह ब्रजेश मिश्रा के लॉन्च हो रहे चैनल यूपीटीवी से जुड़ गए हैं.

युवा पत्रकार सुधीर सिंह ‘गब्बर’ ने छोटे और मझोले अखबारों से अपने करियर की शुरुवात की. बाद में समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (पीटीआई) के संवाददाता बने. इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के तमाम जनपदों की कई बड़ी खबरों को ब्रेक किया. इण्डिया टुडे जैसी नामचीन पत्रिका में प्रभु चावला के साथ जुड़ कर पूर्वी उत्तर प्रदेश से सैकड़ो बड़े लेख लिखा. इण्डिया टुडे में सुधीर की छपी रिपोर्ट पर फिल्म भी बन चुकी है.

सुधीर ढाई साल पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ई0टीवी0 के जरिए आए और कामयाब रहे. सुधीर ने कई एक्सकलूसिव खबरें दी. उनकी खबर के कारण जज श्यामल मिश्रा की बर्खास्तगी हुई. आजमगढ़ के डीएम रणवीर प्रसाद का ट्रांसफर हुआ. सुधीर के खिलाफ अख़बार में एक पेज की रिपोर्टिंग भी हुई. सुधीर की खबरों से भ्रष्ट विभागों में हमेशा हलचल मची रही. सुधीर को बेस्ट रिपोर्टिंग के लिए पिछले वर्ष ई0टीवी0 कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित भी किया था.

सुधीर ने भड़ास4मीडिया को बताया कि उनकी पत्रकारिता के आइकान ब्रजेश मिश्र हैं जो न सिर्फ उन जैसे पत्रकारों को ऊर्जा देते है बल्कि यूपी की पत्रकारिता में छोटे पत्रकारों को भ्रष्ट प्रशासन और राजनेताओं के खिलाफ मजबूती से स्थापित भी करते हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन