Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हद से ज्यादा राम मंदिर की रिपोर्टिंग पर वरिष्ठ पत्रकार ने दिखाया आईना

पत्रकार पंकज चतुर्वेदी ने न्यूज चैनलों एवं अखबारों द्वारा राम मंदिर की लगातार रिपोर्टिंग पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी राय रखी है।

पंकज ने सवालिया लहजे में पूछा है कि पिछले 15 दिनों से सभी हिंदी न्यूज चैनल और समाचार पत्र लगातार बस राम मंदिर पर खबर कर रहे हैं। क्या आपने कभी किसी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि पर इस तरीके का सतत और विस्तृत कवरेज देखा है ?

पंकज चतुर्वेदी ने आगे लिखा है कि ये भगवान के लिए नहीं बल्कि अपनी मार्केटिंग वाले धंधेबाज हैं। पंकज की इस पोस्ट पर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया दी है।

कई लोग जहां पंकज के पक्ष में नज़र आए तो कइयों ने उनका विरोध भी किया। दीपक त्रिपाठी नामक एक यूज़र ने पंकज की इस पोस्ट पर लिखा है कि अगले 6 माह तक अयोध्या रामलला के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक इवेंट मैनेजमेंट के लिए जाना जाएगा।

वहीं एक यूज़र ने इस पोस्ट के जवाब में आपत्तिजनक कमेंट किया तो पंकज चतुर्वेदी ने जवाब में लिखा कि आ गए अपनी मानसिक बीमारी दिखाने। बार बार क्यों सिद्ध करते हो कि कमअक्ल, देश से कोई सरोकार नहीं रखने वाले और अव्वल दर्जे के मूर्ख हो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. शैलेश श्रीवास्तव

    January 1, 2024 at 5:30 pm

    खबर वही चलती है जो जनता पसंद करती है , पंकज चतुर्वेदी जी की आस्था यदि भगवान राम में नही है , तो वह अपनी राय अपने पास रखे।
    दूसरी बात जब क्रिस्मस पर सारे मीडिया में में सेंटा दिखाई पढेते हैं तो क्या उनको भी यही राय देने की हिम्मत है पंकज चतुर्वेदी में ? जवाब होगा नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन