Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के रिवाल्वर वाले रिपोर्टर पर भड़के शाहजहांपुर के डीएम

नाराज पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया डीएम का घेराव, माफी मांगने पर हुए शांत…

शाहजहांपुर। समाचार संकलन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे एक रिवाल्वरधारी पत्रकार पर डीएम भड़क गए। पत्रकार का आरोप है कि डीएम ने उनसे अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी बाकी पत्रकारों को लगी तो सब एकजुट होने लगे। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर पत्रकारों ने डीएम का घेराव किया। मामला बिगड़ता देख डीएम ने पीड़ित पत्रकार से माफी मांगी जिसके बाद सभी शांत हो गए।

शाहजहांपुर निवासी नरेंद्र यादव दैनिक जागरण के पत्रकार है और अपने पास रिवाल्वर रखते हैं। दैनिक जागरण में आसाराम प्रकरण से संबंधित खबरें छापने की वजह से उन पर आसाराम के गुर्गों द्वारा कातिलाना हमला हो चुका है। इस वजह से सरकार की तरफ से उनकी सुरक्षा के लिए दो गनर और शस्त्र लाइसेंस दिया गया था। शुक्रवार को वह समाचार संकलन के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के कार्यालय में पहुंचे थे, तभी डीएम की नजर पत्रकार नरेंद्र यादव की कमर में लगी उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पर पड़ गई। इसके बाद डीएम भड़क गए और उन्होंने पत्रकार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।

मामले की खबर ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन शाहजहापुर के जिलाध्‍यक्ष राजीव शर्मा एवं उत्तर प्रदेश जर्नाजिस्ट एसोसिएशन को लगी, तो प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार शर्मा, जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, देवेंद्र देवा, राजबहादुर सिंह, अमरदीप रस्तोगी समेत दर्जनों की संख्या में पत्रकार साथी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होने कार्यालय मे बैठे डीएम को घेर लिया। पत्रकारों के घेराव करने और धरना देने की धमकी देने पर मामला बिगड़ते देख डीएम तुरंत बैकपुट पर आ गए और अपनी गलती मानते हुए पीडि़त पत्रकार नरेंद्र यादव से सारी बोल दिया। इसके बाद सभी पत्रकार साथी शांत हो गए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन